टीवी की इस बहु का नाम मर्डर में शामिल,पुलिस ने जारी किया समन

1198 0

गुवाहटी।चर्चित टीवी शो साथ निभाना साथिया की बहु गोपी यानी देवोलीना भट्टाचार्य को गुवाहटी से दो दिन पहले असम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। देवोलीना पर डायमंड मर्चेंट राजेश्वर उदानी के मर्डर में शामिल होने का आरोप है। उन्हें घाटकोपर के पंत नगर पुलिस स्टेशन में रखा गया था। सोमवार सुबह देवोलीना का एक बयान आया- मुझे कुछ सवालों का जबाव देने के लिए बुलाया गया था। मुझे न तो गिरफ्तार किया गया और ना ही हिरासत में रखा गया।

साथ ही देवोलीना के इस बयान के बाद शाम तक पंत नगर पुलिस ने फिर से राजेश्वर उदानी हत्या मामले में पूछताछ के लिए देवोलीना को बुलाया है। पुलिस देवोलीना के घर की तलाशी कर रही है ताकि उन्हें राजेश्वर उदानी के केस में एक्ट्रेस के इंवॉल्वमेंट का क्लू मिल सके।

गौरतलब है कि घाटकोपर पश्चिम के कामा लेन स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट में रहनेवाले राजेश्वर किशोरीलाल उदानी (57) 28 नवंबर को घर से निकले लेकिन लौटकर वापस नहीं आए। बाद में 29 तारीख को बेटे ने पिताजी के लापता होने की शिकायत पंतनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उनकी तलाश पुलिस ने शुरू की और पनवेल तालुका पुलिस को एक शव मिला।सूत्रों की माने तो हीरा व्यापारी देवोलीना पर किसी चीज के लिए पिछले 7-8 महीने से प्रेशर डाल रहा था। जिसकी वजह से देवोलीना तनाव में थीं। इसके बारे में उन्होंने अपने लिव इन पार्टनर सचिन पवार से भी डिस्कस किया था। जिसको लेकर उदानी के साथ काफी बहस भी हुई। फिलहाल अभी किसी पर जुर्म साबित नहीं हुआ है इसलिए कुछ कहना या किसी को आरोपी साबित नहीं किया जा सका है।

Related Post

वेब सीरीज़ मिस्टर जासूस लांच

मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ लांच

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ अंधेरी वेस्ट फ़िल्म सिटी का शुभारंभ किया। इस दौरान…
नागरिकता कानून

बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने जामिया के छात्रों का किया समर्थन तो कुछ ने किया विरोध

Posted by - December 16, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में चारों तरफ विरोध का जमकर प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं।…

शिल्पा शेट्टी का नया हेयरस्टाइल वायरल, अभिनेत्री ने मुंडवाया आधा सिर

Posted by - October 18, 2021 0
नई दिल्ली। अपनी फिटनेस को लेकर शिल्पा शेट्टी चर्चा में बनी रहती है। आए दिन एक्ट्रेस अपने वर्कआउट के वीडियो…
udita goswami

उदिता ने फिल्मों में बोल्डनेस से मचाया था तहलका, इमरान से है खास कनेक्शन

Posted by - May 11, 2022 0
मुंबई। बॉलीवुड में कई बोल्ड एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से तहलका मचा दिया था। ऐसे ही फिल्मी दुनिया…