ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में हासिल की बड़ी जीत

1100 0

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में ने बड़ी जीत हासिल कर रहे है।यहाँ बता दें कि अकबरुद्दीन, तेलंगाना में चंद्रायनगुट्टा विधानसभा सीट से उम्मीदवार थे। इतना ही नहीं अकबरुद्दीन, 1999 से लगातार चंद्रायनगुट्टा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार यहां चार उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर थी। यहां बीजेपी ने शहजादी सैयद, कांग्रेस ने ईसा बिन ओबैद मिस्री और टीआरएस ने सीताराम रेड्डी को मैदान में उतारा था।

वहीँ तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है और रुझान की मानें तो टीआरएस दोबारा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी है। बीजेपी को भी कुछ सीटों पर बढ़त है।

साथ ही 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले गए थे। सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) का मुख्य मुकाबला कांग्रेस, टीडीपी, सीपीआई और तेलंगाना जन समिति के गठबंधन प्रजाकुटमी यानी जनता के गठबंधन से है. बीजेपी ने भी आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था।

बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 119 सीटों पर 1800 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में समय पूर्व विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने के बाद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के समक्ष सत्ता में वापसी की चुनौती थी. वहीं विपक्ष का गठबंधन सत्ता पर काबिज होने के लिए एंड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

Related Post

UPNEDA

सौर ऊर्जा में प्रशिक्षण देने के लिए घोसी में संचालित हुआ यूपीनेडा का प्रशिक्षण केन्द्र

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर तथा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के मार्गदर्शन…
cm yogi

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर योगी आदित्यनाथ सरकार का कड़ा रुख

Posted by - December 5, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू…