मौसम की राहत

लखनऊ : मौसम की राहत, प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाओं का समय बदला

881 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार को मौसम ने राहत दी है। शुक्रवार को बारिश तो नहीं हुई पर ठंड का प्रकोप जारी रहा। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया।

सोने और चांदी की कीमतों ने लगाई तेजी की हैट्रिक, यहां चेक करें नए रेट्स 

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के आदेशानुसार अब प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक कर दिया गया है। बता दें कि शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने प्राइमरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया था।

इसके पहले लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दिनभर रुक -रुककर घंटों बारिश हुई। 24 घंटे में 53.5 मिमी. से अधिक बारिश से लखनऊ तर-ब-तर हो गया। इससे जहां ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं, वहीं यह आफत भी लेकर आई। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, वहीं दो लाख लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने डीआरजी जवान के बलिदान होने पर जताया दुख

Posted by - January 5, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान…
CM Vishnu Dev Sai

आज की बेटियां हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही , यह हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज गुरुवार काे रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय…