निर्भया केस

निर्भया केस के गुनहगारों को अब 22 जनवरी को नहीं होगी फांसी

873 0

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस के एक अन्य दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान दोषियों की फांसी पर स्टे लगा दिया है। इसका अर्थ है कि अब दोषियों को 22 जनवरी को फांसी के फंदे पर नहीं लटकाया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि जेल अधिकारियों को यह रिपोर्ट देनी होगी कि वे 22 जनवरी को फांसी नहीं देंगे।

मुकेश की अर्जी को खारिज कर एलजी के पास भेज दी

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कोर्ट में एक रिपोर्ट दाखिल की है जिसमें कहा गया है कि हमने मुकेश की अर्जी को खारिज कर एलजी के पास भेज दी है। अब कोर्ट ने जो विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, उसमें सभी जानकारियों को दिल्ली सरकार और जेल अथॉरिटी को कोर्ट में देना होगी।

नियमों के तहत जेल अधिकारियों को अदालत और राज्य सरकार को सूचित करना होगा कि दया याचिका दायर की गई है और फांसी की सजा को स्थगित करना है। जेल अधिकारियों को रिपोर्ट दाखिल करनी होगी कि जब तक राष्ट्रपति द्वारा निर्णय नहीं दिया जाता है, तब तक कैदियों को फांसी नहीं दी जाएगी। यह रिपोर्ट शुक्रवार को अदालत के समक्ष दायर की जानी है।

यूपी : लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश, 17 जनवरी को जारी रहेगा दौर

कोर्ट ने जेल अधिकारियों से निर्भया रेप मामले के दोषी अक्षय, विनय और पवन से जुड़े सारे कागजात और रिपोर्ट सौंपने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जेल अथॉरिटी एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करे। कोर्ट इस मामले में शुक्रवार को दोबारा सुनवाई करेगा।

सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि दिल्ली जेल के नियमों के अनुसार दोषियों को 14 दिन का समय दिया जाना है। यहां तक कि अगर राष्ट्रपति दया याचिका खारिज करते हैं, तो उन्हें नए वारंट प्राप्त करने होंगे। उन्हें 22 जनवरी को फांसी नहीं दी जा सकती है। जेल अधिकारियों को नए वारंट के लिए फिर से अदालत का रुख करना पड़ेगा।

जज ने कहा कि भले ही कल दया याचिका खारिज हो जाए। दूसरों ने अब तक दया याचिका दायर नहीं की है। अनुमान है कि वे दया याचिका दायर नहीं करेंगे। जज ने कहा कि हमें जेल से सिर्फ रिपोर्ट चाहिए क्योंकि जेल अधिकारियों ने अब तक नहीं बताया है कि दया याचिका पेंडिंग है।

Related Post

Theme parks will be built in Mathura and Ayodhya

मथुरा में कृष्ण लोक पार्क और अयोध्या में बनेगा लव-कुश पार्क व श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र

Posted by - April 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में मथुरा और अयोध्या में भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के जीवन…
Pond

बनासकांठा में तालाब का पानी हुआ गुलाबी, ग्रामीण मान रहे चमत्कार

Posted by - June 11, 2022 0
बनासकांठा: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan Border) के नजदीक गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है।…
CM Bhajanlal Sharma

CM भजनलाल शर्मा ने किया श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण

Posted by - April 3, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने गुरुवार को वैशाली नगर स्थित ‘गोविन्द धाम’ जानकी पैराडाइज पहुंचकर महामंडलेश्वर श्री…
नोटबंदी अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर जोरदार हमला

नोटबंदी अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर बेसबॉल बैट के जैसे जोरदार हमला: जॉन क्यूसैक

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते शुक्रवार को अर्थव्यवस्था में आए उतार-चढ़ाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पीएम मोदी…