AK Sharma

स्वच्छता केवल त्योहारों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे नियमित प्राथमिकता के रूप में बनाए: एके शर्मा

151 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में आज छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी और सुरक्षा के सभी इंतज़ामों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मौके पर प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों से संवाद किया। लोगों ने नगर विकास विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष जताया और सरकार के प्रयासों की सराहना की। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ और सफल आयोजन संभव है।मंत्री श्री शर्मा ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर को घाटों की समुचित सफाई, कचरा निस्तारण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी में जाली लगाने एवं अर्पण कलश स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को घाटों के आसपास लगे सभी अवैध होर्डिंग्स तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

वापसी के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने मार्ग में कई स्थानों पर फैली गंदगी देखी। इस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर नाराज़गी व्यक्त की और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल त्योहारों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे नगर की नियमित प्राथमिकता के रूप में बनाए रखा जाए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि छठ पर्व आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक है। अतः सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Post

पीएम नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 : वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू, उमड़ा जनसैलाब

Posted by - April 25, 2019 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू गेट पहुंचकर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। यहां से पीएम का…
Sanjay Prasad

अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त, संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

Posted by - August 31, 2022 0
लखनऊ। 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) आज सेवानिवृत्त हो गए। वे उत्तर प्रदेश सरकार में…
अखिलेश यादव

‘प्रधानजी देशवासियों का भरोसा खोकर दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमटे’ -अखिलेश

Posted by - April 30, 2019 0
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान जी…
CM Yogi reached Medanta

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे मेदांता, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास का हाल जाना। इस दौरान…

किसान आंदोलन पर मौन मोदी सरकार, टिकैत बोले- अब चुनाव के जरिए होगा भाजपा का इलाज

Posted by - July 18, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन ने 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में महापंचायत करने का फैसला किया है यहीं से…