संजय सिंह

निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी के लिए बीजेपी जिम्मेदार : संजय सिंह

916 0

नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों की फांसी में फिर से रुकावट आई है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। आप नेता संजय सिंह ने फांसी में देरी के लिए सीधे बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। इसके लिए देश से माफी मांगने की मांग की है। इससे पहले बीजेपी ने दिल्ली सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

निर्भया रेप और हत्या मामले को लेकर बीजेपी हमले के बाद आप ने पलटवार किया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार बताया था। इसके बाद आप के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है पुलिस और कानून व्यवस्था बीजेपी के पास है, फिर बेशर्मी के साथ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर देश को गुमराह कर रहे हैं। फांसी में विलंब के लिए केंद्र सरकार माफी मांगे।

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बयान दिया कि निर्भया के आरोपियों को सज़ा देने में दिल्ली सरकार की वज़ह से विलंब हो रहा है। इससे बड़ा हास्यास्पद और झूठा बयान हो नहीं सकता। संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश जानता है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था और दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है।

गौरतलब है कि निर्भया रेप और हत्या मामले में देरी के लिए बीजेपी ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा था कि अरविंद केजरीवाल सरकार के वकील कह रहे हैं कि निर्भया के दोषियों को 22 को फांसी नहीं हो सकती क्योंकि अभी अपील का वक्त है। जावड़ेकर ने कहा कि ये वक्त दिया किसने? 2017 में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद एक सप्ताह में अगर उनको नोटिस दिया जाता तो आजतक उनके अपील के सारे अधिकार खत्म हो गए होते और वह पहले ही फांसी पर लटक गए होते।

Related Post

सोनिया गांधी का कांग्रेस शासित राज्यों को निर्देश न करें वैक्सीन की बर्बादी, ज्यादा से ज्यादा लोगो को लगाए

Posted by - June 24, 2021 0
कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना वैक्सीनेशन की गति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए गुरुवार को कहा…

एक और ‘स्टेन स्वामी’! 6 साल से बंद है बुजुर्ग मजदूर नेता, खराब स्वास्थ्य के बावजूद नहीं मिल रही बेल

Posted by - July 10, 2021 0
जेल में बंद आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी की मौत के बाद UAPA को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।केरल…
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस : इन वीरों को शौर्य चक्र, 54 लोगों को मिला जीवन रक्षा पदक

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। पूरे देश रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाएगा। इस मौके पर आतंकियों को मुंहतोड़…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी , बदसलूसी से थी नाराज

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना को ज्वाइन कर लिया है। बता…