World Record

World Record : ये है दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली लड़की

1663 0

नई दिल्ली। दुनिया में बहुत ऐसे लोग होते हैं जो यह चाहते हैं कि वह जिंदगी में कुछ ऐसा करें। जिससे उनका नाम अच्छे काम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हो जाए। इस सपने को पूरा करने के लिए कई साल की मेहनत और तपस्या लगती है, लेकिन गुजरात की नीलांशी पटेल ने महज 17 साल की उम्र में World Record बनाकर दुनिया को चौंका दिया है। नीलांशी ने मात्र 17 साल की उम्र में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

12वीं कक्षा की स्टूडेंट हैं नीलांशी

गुजरात अरवल्ली जिले के मोडासा की नीलांशी ने सबसे लंबे बाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बृजेश पटेल की बेटी नीलांशी पटेल 12 वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। जिसने तीन साल की उम्र से अपने बालों को न कटवा कर रिकॉर्ड ब्रेक लम्बे बाल रखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नीलांशी के बाल 6 फीट यानी 190 सेंटीमीटर जितने लम्बे हैं जो कि अब एक विश्व रिकॉर्ड है।

नीलांशी ने तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड

खास बात ये है कि नीलांशी ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले नीलांशी ने 2018 में 170.5 सेंटीमीटर के बाल रखकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था। विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद नीलांशी ने बताया कि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वह रोजाना बालों की अच्छे से सफाई करती हैं। वहीं, नीलांशी की मां ने बताया कि बालों को लंबा और खूबसूरत बनाने के लिए वह ज्यादा कॉस्मैटिक प्रोड्कट्स का इस्तेमाल नहीं करती है। बालों को किसी कैमिकल प्रोडक्ट्स से किसी तरह का नुकसान न हो इसके लिए वह सप्ताह में केबल एक बार ही बालों को शैम्पू से धोती हैं और उसके बाद अच्छे से तेल मालिश करती हैं।

दोबारा विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद नीलांशी कहती हैं वह काफी खुश

दोबारा विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद नीलांशी कहती हैं वह काफी खुश हैं। उनके बालों की वजह से वो खुद को एक सेलिब्रिटी जैसा महसूस करने लगी है, क्योंकि वह जब भी कहीं बाहर जाती हैं तो लोग उनसे मिलने की कोशिश करते हैं। तो कुछ लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए बेकरार रहते हैं।

Related Post

CM Bhajan Lal

युवाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - January 12, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत है।…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हुई घटनाओं का लिया संज्ञान, निष्पक्ष कार्यवाही के दिये निर्देश

Posted by - August 19, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते…
CM Dhami participated in the Diwali fair of the Antarrashtriya Vaishya Mahasammelan

वैश्य समाज हमेशा सरकार के साथ मिलकर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा: मुख्यमंत्री

Posted by - October 12, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को जीएमएस रोड, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित दीपावली मेले…

मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल

Posted by - August 28, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा आजादी के जश्न के लिए मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का एक पोस्टर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद्…