सपा नेता की हत्या

मऊ में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

847 0

मऊ। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोपागंज ब्‍लॉक के बरजला शेखवलिया गांव निवासी पूर्व प्रधान बिजली यादव की रविवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या दी है। बिजली यादव सपा के सक्रिय नेता थे।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

वारदात के वक्त वह घर से टहलने के लिए निकले थे। हमलावरों ने गांव से बाहर उन्‍हें गोली मारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा

बता दें कि सपा नेता और पूर्व प्रधान बिजली यादव अपने गांव के पास टहल रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों उन्‍हें गोली मार कर फरार हो गये। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची है। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सूचना मिलते ही जिले के सपा नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

सपने टूटे थे पर हिम्मत नहीं, ऐसी है एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी 

सपा एमएलसी राम जतन राजभर ने बताया कि मृतक बिजली यादव साफ छवि के मिलनसार व्यक्ति थे

इस दौरान सपा एमएलसी राम जतन राजभर ने बताया कि मृतक बिजली यादव साफ छवि के मिलनसार व्यक्ति थे। उनका किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। एसपी अनुराग यादन ने उनके हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक अनुराग ने बताया कि सूचना मिली की आज सुबह एक पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। डाॅग स्‍क्‍वॉड सहित तमाम टीमों को जांच पड़ताल के लिए लगा दिया गया है। मृतक की पत्नी के तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

AK Sharma

जनप्रतिनिधियों के फोन रिसीव न करने एवं अपने व्यवहार में सुधार न करने पर अधिकारीयों पर होगी कड़ी कार्यवाही: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 20, 2025 0
मुरादाबाद। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक सर्किट…
C.P. Radhakrishnan

धर्म को थोड़े समय के लिए संकट हो सकता है, लेकिन वह स्थायी नहीं- उप राष्ट्रपति

Posted by - October 31, 2025 0
वाराणसी। काशी एक बार फिर आस्था, संस्कृति और एकता के अद्भुत संगम की साक्षी बनी है। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सी.…
'राजधर्म' निभाए मोदी सरकार

अखिलेश का निशाना बने राहुल गाँधी,बोले- आपत्ति है तो कोर्ट में करें अपील

Posted by - December 15, 2018 0
लखनऊ। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा…