जस्टिस मुरलीधर का तबादला

प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी सरकार ने आर्थिक सुधार को ठंडे बस्ते में डाला

877 0

 

नई दिल्ली। मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी विकास दर के पांच फीसदी रहने के अनुमान है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने आर्थिक सुधार को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

प्रियंका ने दावा भी किया कि अर्थव्यवस्था की स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार की तरफ से कोई विश्वसनीय कदम नहीं उठाया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए था, लेकिन अब इसके सुधारने का मामला ठंडे बस्ते में बंद है।

उन्होंने दावा किया कि जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान बताते हैं कि हालात ठीक नहीं हैं। इसका सबसे ज्यादा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों और रोजगार पर पड़ रहा है। सरकार की तरफ से कोई भी भरोसे लायक कार्रवाई नहीं हो रही है।

Related Post

CM Dhami

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, धामी ने पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार

Posted by - February 20, 2024 0
देहारादून। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है।…
Electricity

सीएम योगी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में यूपी बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लगातार छठे वर्ष बिजली दरों (Electricity Rates) में कोई बढ़ोतरी न करके देश के सामने…