बिग बॉस

bigg boss: वाइल्ड कार्ड से दोबारा एंट्री लेने वाली शेफाली बग्गा फिर से हुई बेघर

982 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के बहुत ही माने-जाने अभिनेता सलमान खान का ‘बिग बॉस’ शो अधिकतर लोगों का बेहद ही पसंदीदा शो होता हैं। ये लोग इस शो के पल-पल की खबर से अपडेट होते हैं। तो उन पसंदीदा लोगों को बता दें कि ‘बिग बॉस’ में वाइल्ड कार्ड से दोबारा एंट्री लेने वाली शेफाली बग्गा फिर से बेघर हो गईं हैं। शेफाली ने भी अब तक बेघर हो चुके प्रतिभागियों की तरह सिद्धार्थ शुक्ला गैंग को अपने बेघर होने का जिम्मेदार ठहराया और उन्हें एक चापलूस खिलाड़ी बताया।

बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद शेफाली बग्गा कहती हैं, “जब से मैं घर में दाखिल हुई तभी से घर के अंदर इन लोगों की अपने ग्रुप को बचाने की योजनाएं तैयार थीं। ये लोग सिर्फ दूसरों को निशाना बनाना चाहते हैं ताकि उनका ग्रुप बचा रहे। इस झुंड में सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छबड़ा, माहिरा शर्मा आदि शामिल हैं। अपना मतलब निकालने के लिए सिद्धार्थ दूसरों की चापसूली में लगे रहते हैं।”

शो में आम और खास इंसान के फर्क के बारे में वह कहती हैं, “आम आदमी के रूप में शो में आए प्रतियोगी सिर्फ कहने को ही आम आदमी हैं, हकीकत में तो सभी सेलेब्रिटीज ही हैं। बस फर्क इतना है कि कोई ज्यादा लोकप्रिय है और कोई थोड़ा कम लोकप्रिय है।” वाइल्ड कार्ड एंट्री के बारे में शेफाली ने कहा, “यह फॉर्मूला घर वालों के लिए मुश्किल बढ़ाने वाला ही है। मैंने खुद वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। लेकिन इस बार सब कुछ उल्टा ही हो गया।

रिक्टर स्केल पर 3.6 आंकी गई तीव्रता के साथ शिमला में महसूस हुए भूकंप के झटके 

घरवालों ने पहले से ही वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वालों के खिलाफ योजना बना रखी थी, कि बाहर से आने वाले के साथ कोई बात नहीं करेगा। अब कैमरे पर तो सिर्फ बातचीत ही नजर आती हैं, इसलिए मैंने खुद से ही बात करना शुरू किया। इसके बाद सिद्धार्थ एंड कंपनी ने मेरी छवि ऐसी बना दी कि मैं दूसरों के बीच में घुसती हूं। ऐसे में मेरा शो में बने रहना बहुत मुश्किल हो गया था। वाइल्ड कार्ड का फॉर्मूला तो अच्छा है लेकिन कोई ठीक से भुनाने वाला होना चाहिए।’

शो के विजेता के बारे में अपनी राय देते हुए शेफाली कहती हैं, “शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला में से इस बार का कोई विजेता रहेगा क्योंकि घर में हो रही सारी घटनाओं का केंद्र सिद्धार्थ ही हैं, तो इस हिसाब से खेल उन्हीं के पक्ष में ज्यादा है। शहनाज को मैं दिल से जीतते देखना चाहती हूं। वह भी बहुत अच्छा खेल रही हैं।”

सलमान के वीकेंड पर किए गए फैसलों के बारे में वह कहती हैं, “वैसे सलमान कोई पक्षपात नहीं करते लेकिन कुछ चीजें हैं जो गलत होती हैं और लोगों तक नहीं पहुंचती। लड़ाइयां होने पर हुई गाली गलौज को बीप कर दिया जाता है, तो ये भी एक तरह से गलत ही है। उन चीजों को लेकर लोगों को सबक नहीं सिखाया जाता, ये मुझे थोड़ा गलत लगता है।”

Related Post

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।  
NTPC

एनटीपीसी में निकली बंपर भर्ती, आवेदन करने की देखें अंतिम तारीख

Posted by - March 9, 2022 0
नई दिल्ली: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive trainee) के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन…