दीपिका पादुकोण बर्थडे

दीपिका पादुकोण के बर्थडे सेलिब्रेशन में फूलों की बारिश का वीडियो वायरल

957 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रविवार को अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में बिजी है। इसलिए दीपिका के फैंस ने उन्हें एक दिन पहने ही बर्थडे सरप्राइज देते हुए प्री बर्थडे सेलिब्रेशन किया है। ‘छपाक’ के प्रमोशन से दीपिका का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/B65hOGznEAx/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में दीपिका पादुकोण के साथ उनके कोस्टार विक्रांत मैसी, फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार दीपिका पर फूलों की कर रहे हैं बारिश

वीडियो में दीपिका पादुकोण के साथ उनके कोस्टार विक्रांत मैसी, फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार दीपिका पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान वहां मौजूद उनके सभी फैंस उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। दीपिका इसके बाद केक काटती हैं और वे मेघना, विक्रांत और मीडिया इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के साथ इंजॉय करती हैं।

सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस उनके एक से एक खास अंदाज में दे रहे हैं बधाईयां 

सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस उनके एक से एक खास अंदाज में बधाईयां दे रहे हैं।  दीपिका की ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को दीपिका खुद ही प्रोड्यूस भी कर रही हैं। वहीं इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सरवाइवर की कहानी को परदे पर उकेरती दिखाई देने वाली हैं फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। विक्रांत ने लक्ष्मी के रियल लाइफ पार्टनर आलोक दीक्ष‍ित का किरदार निभाया है।

Related Post

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, बिना कमेंट किए रह नही पाए विराट कोहली

Posted by - August 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सिनेमाजगत में अनुष्का शर्मा ने साबित कर दिया वह हर तरह का अभिनय कर सकती हैं।अनुष्का अपने कपड़ों…
खतरनाक डांस

ये खतरनाक डांस देख, ऋतिक रोशन से लेकर रेमो डिसूजा तक ने पूछा इस लड़के का पता

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। सोशल मीडिया लोगों को रातों-रात फेमस होने का माध्यम बनता जा रहा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण 2019…
Laxmi bomb

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Posted by - October 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmi bomb) का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद…