फराह खान

फराह बोलीं- अगर नेहरू, गांधी परिवार, मुस्लिम व पाक न हो बीजेपी का क्या मुद्दा होगा?

911 0

नई दिल्ली। फराह खान अली सोशल मीडिया पर समसामयिक मसलों को लेकर अपनी राय बहुत ही बेबाकी के साथ रखती हैं। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर भी फराह खान अली ने अपना विरोध दर्ज करवाया था। बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने एक और ट्वीट किया है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में आ गई हैं।

https://twitter.com/FarahKhanAli/status/1213699794197078017

इस ट्वीट के जरिए फराह खान अली ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इस ट्वीट को करते हुए फराह खान अली ने लिखा कि सोच रही हूं कि नेहरू, गांधी परिवार, मुस्लिमों और पाकिस्तान के बिना बीजेपी का क्या मुद्दा होगा? जरूरी नहीं की इसी क्रम में हो।

https://twitter.com/FarahKhanAli/status/1213703803825901568

फराह खान अली ने आगे लिखा कि सोच रही हूं कि अगर ये सभी चीजें नहीं होती तो बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में क्या होता? जानने के लिए काफी उत्सुक हूं। फराह खान अली के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

डॉ. सौम्या स्वामीनाथन दुनिया में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा 

बता दें फराह खान अली ने एक और ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि हम इस धरती से सबसे छोटे प्राणी से भी जुड़े होते हैं। अगर कोई प्रभावित होता है तो हम सभी प्रभावित होंगे आखिरकार भगवान ने ब्रह्मांड को इसी तरह बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर धरती से केंचुए या मधुमक्खियां विलुप्त हो जाएंगी तो हम भी विलुप्त हो जाएंगे। इसलिए किसी का मजाक मत उड़ाओ क्योंकि सब एक-दूसरे पर निर्भर हैं” कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से पहले फराह खान अली ने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद मामले पर भी जमकर ट्वीट किये थे, जिनके कारण वह सुर्खियों में भी बनी हुई थीं।

Related Post

Kovidshield

कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों का ऐलान,निजी अस्पतालों को 600 रुपये में राज्य सरकारों के लिए 400 की एक डोज

Posted by - April 21, 2021 0
नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन (Kovishield vaccine) बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट…
PM Modi

देवभूमि निश्चित रूप से निवेश के बहुत सारे द्वार खोलने जा रही : मोदी

Posted by - December 8, 2023 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का उद्घाटन…
CM Bhajan Lal Sharma

कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, पेपर लीक को लेकर निशाना साधा: सीएम भजनलाल

Posted by - November 10, 2024 0
झुंझुनू। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले…