लियो कार्टर

अब लियो कार्टर ने एक ओवर में जड़े छह छक्के, नहीं टूटा युवी का रिकार्ड

817 0

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को छह गेंदों में लगातार छह छक्के लगाए हैं। इसी के साथ यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के सातवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। न्यूजीलैंड की घरेलू टी-20 लीग सुपर स्मैश में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कार्टर ने 29 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली है।

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1213715495393738752

 कार्टर ने नॉर्दर्न नाइट्स के स्पिनर एंटन डेवसिच के खिलाफ मैच के 16वें ओवर में लगातार छह छक्के लगाए

कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए कार्टर ने नॉर्दर्न नाइट्स के स्पिनर एंटन डेवसिच के खिलाफ मैच के 16वें ओवर में लगातार छह छक्के लगाए। इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में एक ही ओवर में लगातर छह छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम युवराज सिंह का है। दूसरे क्रम पर रॉस व्हाइटले हैं। 2018 में अफगानिस्तान के हजरतुल्ला जजई ने भी एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।वहीं वह ओवरऑल ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।

गैरी सोबर्स, रवि शास्त्री और हर्शल गिब्स भी ऐसा कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स टी-20 के अलावा दूसरे फॉर्मेट में छह गेंदों में छह छक्के जड़ चुके हैं।

Related Post

DG Health UP

UP में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ 11,66,323 लगाई जा चुकी है: अमित मोहन प्रसाद

Posted by - April 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन (Corona vaccine) …

‘जेड’ सुरक्षा घेरे में रहेंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, ममता सरकार का फैसला

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराएगी। सरकारी…
सारा अली खान

सारा अली खान की इस अदा ने फैंस को किया इंप्रेस, देखें ये बिंदास वीडियो

Posted by - February 27, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान…