प्रियंका गांधी

मेरठ पहुंचीं प्रियंका गांधी बोलीं- जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे

897 0

मेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ में परतापुर स्थित साईं कॉलोनी में भूड़बराल आवास पर पहुंची हैं। यहां पर उपद्रव में मारे गए युवकों के परिजनों से प्रियंका गांधी मुलाकात कर रही हैं।

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर पहुंचीं । इस दौरान प्रियंका गांधी सीधे मौलाना असद के घर पहुंचीं हैं। जहां उन्होंने पीड़ित लोगों से बात की है। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी थे।

प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर में कई परिवारों से मुलाकात की है। प्रियंका ने कहा कि मौलाना असद ने मुझे बताया कि पुलिस ने मदरसे के अंदर घुसकर छात्रों को बेरहमी से पीटा और फिर बच्चों को जेल में डाल दिया है। प्रियंका ने कहा कि पीड़ितों में किसी का हाथ टूटा हुआ है। किसी के टांगों में पट्टी हुई है। प्रियंका के अनुसार पीड़ित लोगों का कहना है कि पुलिस ने घरों में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की है।

एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला निया शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं प्रियंका गांधी दूसरे परिवार नूर मोहम्मद के यहां पहुंचीं हैं। यहां पीड़ितों का हाल देख प्रियंका ने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि पीड़िता सात माह की गर्भवती हैं। उसके छोटी सी एक बच्ची है। प्रियंका ने कहा हम कोशिश करेंगे कि जहां- जहां अन्याय हुआ है। हम वहां जाएंगे और पीड़ित लोगों की मदद करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है लेकिन यहां तो उल्टा हुआ है।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने रुकैया परवीन से भी मुलाकात की, जिनकी आज शादी हो रही है। प्रियंका ने कहा कि पुलिस ने परवीन के घर में तोड़ फोड़ की और उसके घर में रखा दहेज का सामान भी तोड़ दिया गया। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने राज्यपाल को एक बहुत लंबी चिट्ठी भेजी है। उसमें पूरा विवरण है। पुलिस ने लोगों को किस तरह से पीटा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस ने बच्चों को भी जेल में डाला है जो कि बहुत गलत है।

इसके अलावा पाकिस्तान में गुरुद्वारा पर हुए पथराव के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जहां-जहां गलत होता है। वह गलत है। गलत काम किसी को नहीं करना चाहिए। बता दें कि प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। कांग्रेसियों के अनुसार प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वापस लौटते वक्त मेरठ होते हुए जाएंगी।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में हुए उपद्रव में एक युवक की मौत हो गई थी। शहर के मीनाक्षी चौक के पास उग्र भीड़ ने प्रदर्शन कर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस दौरान पांच बाइक और स्कूटी के अलावा दर्जनों वाहन में आग लगा दी थी। अस्थायी पुलिस चौकी भी फूंक दी गई थी। गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज किया था।

Related Post

अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- जुमलेबाज है मोदी सरकार

Posted by - April 26, 2019 0
झांसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम  अखिलेश यादव ने शुक्रवार यानी आज झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए…
DM Savin Bansal

धारा 166,167 अंतर्गत शेष बची 200 बीघा भूमि पर भी कब्जा वापसी शुरूः डीएम

Posted by - June 13, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) की अध्यक्षता आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं…
STF

13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Posted by - March 2, 2021 0
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 13…
इंडियन प्रीमियर लीग 2020

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के कार्यक्रम किया एलान, देखें पूरा शेड्यूल

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी…