ममता बनर्जी

जब तक जिंदा हूं बंगाल में नागरिकता कानून नहीं लागू होगा: ममता बनर्जी

728 0

नैहाटी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं। तब तक बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) लागू नहीं होगा। यह बात तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि कोई भी देशवासियों से नागरिकता जैसे उनके अधिकार नहीं छीन सकता। ममता ने विवादित सीएए के खिलाफ देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि वे 18 साल की उम्र में सरकार चुनने के लिए मतदान तो करें? लेकिन उन्हें विरोध करने का अधिकार न दिया जाए।

ममता ने कहा कि कोई भी देश या राज्य छोड़कर नहीं जाएगा, बंगाल में कोई निरोध केंद्र नहीं बनेगा

ममता ने कहा, ‘जब तक मैं जीवित हूं तब तक बंगाल में सीएए लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी देश या राज्य छोड़कर नहीं जाएगा। बंगाल में कोई निरोध केंद्र नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि छात्र काले कानून का विरोध क्यों नहीं कर सकते? केंद्र सरकार प्रदर्शकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उन्हें विश्वविद्यालयों से निष्कासित कर रही है।

अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ खुदरा व्यापारी भूख हड़ताल पर 

ममता ने कहा कि मैं भाजपा को आगाह करना चाहती हूं कि वह आग से न खेले

इससे पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगाह करना चाहती हूं कि वह आग से न खेले। उन्होंने कहा कि जब तक नागरिकता कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक हम यूं ही शांतिपूर्वक धरने पर बैठे रहेंगे। ममता बनर्जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने वादे पूरे नहीं कर रही है। सीएम ममता ने मंगलुरू में हुई पुलिस फायरिंग मे मारे गए लोगों के परिवार को मुआवजा न देने के येदियुरप्पा सरकार के फैसले की भी आलोचना की।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत

Posted by - April 22, 2025 0
जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की जयपुर यात्रा के दूसरे दिन आमेर किले में मुख्यमंत्री भजनलाल…
DM Savin Bansal

जिला प्रशासन का माइक्रोप्लान होता दिख रहा कामयाब, बच्चे ले रहे शिक्षा में रूचि

Posted by - May 30, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के सतत् प्रयासों से भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी से…
CM Dhami

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी व दंगारोधी कानून लागू : सीएम

Posted by - February 5, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम मैदान (भारत माता मंदिर के समीप, सप्त सरोवर मार्ग)…