सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हादसा

पुणे में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हादसा, दो जवानों की मौत व नौ घायल

698 0

पुणे। पुणे जिले के कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग में गुरुवार को सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हुए। हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का सेना के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी का आदेश दिया है।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 11:50 पर जवान बैली सस्‍पेंशन ब्रिज को लॉन्‍च करने की ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ से ब्रिज का टावर गिर गया। इस घटना में कुल नौ जवान घायल हुए, वहीं दो जवानों की मौत हो गई। मारे गए जवानों के नाम लांस हवलदार संजीवन पीके और नायक वाघमोडे हैं।

कॉलेज में नियमित प्रशिक्षण के दौरान जवान बैली सस्‍पेंशन ब्रिज को लॉन्‍च करने का ले रहे थे प्रशिक्षण

कॉलेज में नियमित प्रशिक्षण के दौरान जवान बैली सस्‍पेंशन ब्रिज को लॉन्‍च करने का प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी दौरान ब्रिज का टॉवर गिर गया। सूत्रों के मुताबिक, सेना के एक अफसर के पैर में फ्रैक्‍चर हुआ लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। एक जेसीओ के सीने में चोट लगी लेकिन वह भी सुरक्षित है। घायल जवानों में से तीन का इलाज कमांड अस्‍पताल में चल रहा है, जबकि 4 अन्‍य को मिलिटरी हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस हादसे में मारे गए जवानों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग भारतीय सेना के इंजीनियर्स का एक प्रमुख तकनीकी और सामरिक प्रशिक्षण संस्थान है। इसमें मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजिनियरिंग सर्विसेज, कॉम्बैट इंजीनियर और सर्वे शामिल हैं।

Related Post

Monsoon session of Uttarakhand Assembly begins

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहले दिन दिवंगत विधायकों को दी गई श्रद्धाजंलि

Posted by - August 21, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में तीन दिवसीय मानसून सत्र (Monsoon Session) बुधवार से शुरू हो गया।…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय बजट काे सराहा, कहा बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल

Posted by - July 23, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने केंद्रीय बजट (Union Budget) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री…
CM Dhami

आपदा प्रभावित व्यापार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

Posted by - February 1, 2023 0
देहरादून/जोशीमठ। जोशीमठ (Joshimath) के व्यापार संघ और होटल कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बीकेटीसी अध्यक्ष…