CM Dhami

आपदा प्रभावित व्यापार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

433 0

देहरादून/जोशीमठ। जोशीमठ (Joshimath) के व्यापार संघ और होटल कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बीकेटीसी अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री (CM Dhami) से भेंट कर आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित क्षेत्र में तत्परता के साथ कार्य कर रही है और आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है।

व्यापार संघ और होटल कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में आज सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आपदा के कारण जोशीमठ का व्यापार व होटल कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। आगामी अप्रैल माह में यात्रा सीजन शुरू होने वाला है।

वर्तमान में आपदा के कारण जोशीमठ में किसी भी प्रकार के निर्माण व मरम्मत के कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लिहाजा, यात्रा शुरू होने से पूर्व उन्हें अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल इत्यादि की मरम्मत, सौंदर्यीकरण आदि कार्यों की अनुमति प्रदान की जाए। ताकि यात्राकाल में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। व्यापारी नेताओं ने प्रभावित व्यापारियों के लिए राहत के उपायों के अलावा हेलंग बाइपास के निर्माण पर पुनर्विचार के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

नए भारत और अमृत काल का सर्वसमावेशी बजट: सीएम धामी

इस पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। सरकार प्रभावितों की हर संभव सहायता को तत्पर है। वे स्वयं प्रतिदिन जोशीमठ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारी नेताओं से आगामी यात्रा के मद्देनजर सकारात्मक वातावरण तैयार करने की अपील भी की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उद्योग व्यापार के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, जोशीमठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, तहसील अध्यक्ष अमित सती, लालमणि सेमवाल आदि शामिल थे।

Related Post

दिल बेचारा

सुशांत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए उत्साहित हैं कार्तिक, बोले -चलो सब साथ में देखते हैं

Posted by - July 24, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखने के लिये उत्साहित…

सुरक्षा अलर्ट: एयरपोर्ट पर 15 अगस्त 26 जनवरी जैसे सुरक्षा के इंतजाम किए गए!

Posted by - September 8, 2021 0
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। एयरपोर्ट पर 15 अगस्त 26 जनवरी जैसे सुरक्षा के इंतजाम…
Ramlila of Uttarakhand

नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी

Posted by - January 9, 2024 0
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह दिव्य संयोग है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व रामलीला (Ramlila)…
CM Bhajan Lal Sharma

गोपालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध -सीएम भजनलाल

Posted by - September 6, 2024 0
भीलवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शुक्रवार काे शाहपुरा जिले के कोटड़ी मुख्यालय में स्थित…