नागरिकता संशोधन कानून

बॉलीवुड अभिनेत्री बोलीं- असली टुकडे़- टुकडे़ गैंग बीजेपी का आईटी सेल है

829 0

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून की आग से इस समय पूरा देश जल रहा है, क्या दिल्ली क्या असम, मेघालय अब इसकी आग धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रही है।

अभिनेत्री पत्नी रेणुका शहाणे ने प्रधानमंत्री मोदी को नसीहत दी

इन सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी ने शांति सद्भावना बनाने के अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था, जिसके जवाब में अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा की अभिनेत्री पत्नी रेणुका शहाणे ने प्रधानमंत्री मोदी को नसीहत दी है। रेणुका शहाणे ने कहा है कि सर आप लोगों से कहिए कि वह आपके आईटी सेल के ट्विटर हैंडल से दूर रहें, क्योंकि सबसे ज्यादा झूठ और अफवाह यही लोग फैला रहे हैं।

निर्भया केस: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका की खारिज 

 असली, ‘टुकडे़- टुकडे़’ गैंग आपका आईटी सेल है, कृपया उन्हें नफरत फैलाने से रोकें

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ स्टारर अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अपने ट्वीट लिखा है, ‘सर, तब तो आप सभी को निर्देश दीजिए कि आपके आईटी सेल ट्विटर हैंडल से दूर रहें। वह अफवाहें और झूठ फैला रहे हैं और भाईचारे, शांति और एकता के बिल्कुल खिलाफ हैं। असली, ‘टुकडे़- टुकडे़’ गैंग आपका आईटी सेल है, कृपया उन्हें नफरत फैलाने से रोकें।

https://twitter.com/renukash/status/1206618988207173632

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी शांति की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले देश के हालात को लेकर अपने ट्वीट लिखा था, ‘यह शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का समय है। सभी से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठ से दूर रहें।’ बता दें इससे पहले देश में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रर्दशन के बाद जिस तरह से पूरे देश में हिंसा हो रही है उस बीच प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके आम लोगों से हिंसा न करने और शांति और भाई चारा बनाए रखने की अपील की थी

Related Post

Asaduddin Owais

एनपीआर पर ओवैसी का केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, तुंरत रोक लगाने का अनुरोध

Posted by - February 17, 2020 0
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से एनआरसी, सीएए और अब एनपीआर के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई…
टीम इंडिया

IND vs SL: सीरीज फतह करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

Posted by - January 10, 2020 0
मुंबई। भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीम शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 मैच…

42 साल की हुई बीजेपी, राष्ट्र भक्ति के लिए खड़ी है पार्टी

Posted by - April 6, 2022 0
नई दिल्ली: भाजपा (BJP) “राष्ट्र भक्ति” और उसके प्रतिद्वंद्वियों के लिए “परिवार भक्ति” के लिए खड़ी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…