स्ट्रीट डांसर 3डी

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ तीन भाषाओं में होगी रिलीज , 18 दिसंबर को जारी होगा का ट्रेलर

881 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा नोरा फतेही अभिनीत फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ कई भाषाओं हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी। फिल्म रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, और लिजेल डिसूजा द्वारा निर्मित है।

‘गुड न्यूज’ का पार्टी सांग ‘लाल घाघरा’ रिलीज, करीना संग थिरके अक्षय कुमार

फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को आएगा। पहले कहा गया था कि फिल्म का ट्रेलर 12 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का फोटो शेयर किया। फोटो में दोनों डांस फ्लोर पर नजर आ रहे हैं। तरण ने ट्वीट किया-‘फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ को कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।’

‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ का ट्रेलर रिलीज होने से सिर्फ एक दिन दूर है। निर्माता हर दिन नए पोस्टर रिलीज कर रहे हैं। कल नोरा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। आज एक नया पोस्टर रिलीज किया किया गया है, जिसमें वरुण नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वरुण को जोशीले मूड में देखा जा सकता है। फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है और यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और लिजेल डिसूजा द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कई रियल स्ट्रीट डांसर्स की कहानी को दिखाया जाएगा। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में वरुण को एक पंजाबी लड़के के रूप में दिखाया जाएगा, जो डांस से प्यार करता है। फिल्म की शूटिंग अमृतसर, लंदन, मुंबई और दुबई में हुई है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल इसी साल जुलाई में शूट किया गया था। यह फिल्म ‘एबीसीडी’ फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म है। इस सीरीज की पहली दो फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ अगले साल 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘पंगा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी। यह फिल्म भी 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।

Related Post

भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कुछ इस तरह मनाई जाती है दिवाली

Posted by - October 7, 2019 0
लखनऊ डेस्क। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दीपों का…
एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…
Renu nagar

‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा ले चुकीं गायिका रेणु नागरआईसीयू में भर्ती, जाने पूरी वजह

Posted by - August 28, 2020 0
सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा ले चुकीं गायिका रेणु नागर के प्रेमी रवि नट ने जहरीला पदार्थ खाकर…