ओवैसी

NRC के खिलाफ AIMIM सड़क से लेकर संसद तक करेगी आंदोलन : ओवैसी

1080 0

गिरिडीह। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमन ( AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को गिरिडीह के उमरी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां। अर्थात भारत हम सबों का देश है। यह हमारा अपना घर है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस ऑफ इंडिया (NRC) लागू कर मुसलमानों को पराया करने पर अमादा है।

देश के बेहतर नेतृत्व से कांग्रेस पूछती है सवाल, जवाब तो 70 साल का खुद दे : स्मृति ईरानी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस्लाम का भारत से हजारों साल पुराना रिश्ता

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस्लाम का भारत से हजारों साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि फिर मुसलमानों को राष्ट्रीय नागरिकता से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मुसलमान बेबस है। झारखंड में तो और दयनीय स्थिति है।

ओवैसी ने झामुमो और कांग्रेस पर भी हमला बोला

ओवैसी ने कहा कि सरेआम मॉब लिंचिंग के तहत निर्दोष युवाओं की हत्या हुई है। इसके साथ ही ओवैसी ने झामुमो और कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में मुसलमानों ने कांग्रेस और जेएमएम के पक्ष में वोट किया। इसके बावजूद भारी बहुमत से भाजपा जीती। इसलिए आप मुसलमान भाई अपने वोट को बर्बाद होने से बचायें एवं डुमरी से एआईएमआईएम के उम्मीदवार अब्दुल मोविन रिजवी के पक्ष में मतदान करें। ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों के हक और अधिकार को लेकर एनआरसी के खिलाफ वे सड़क से लेकर संसद तक आवाज बनकर आंदोलन करेंगे।

Related Post

पीएम मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव में 4737 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - October 5, 2021 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लम्बे समय बाद आज मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने…

मंदिर-मस्जिद विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट 9 सितंबर को सुनाएगी अपना फैसला!

Posted by - September 1, 2021 0
वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित स्वयं-भू भगवान विश्वेश्वर नाथ मंदिर-मस्जिद विवाद के मामले पर मंगलवार को सुनवाई कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला…
Agneepath

24 जून को संयुक्त किसान मोर्चा करेंगे अग्निपथ योजना का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सोमवार को कहा कि किसान सामूहिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) 24…
Swachhata hi Sewa

17 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) पूरे प्रदेश…