यूपी विधानसभा चुनाव 2022

यूपी में महिला उत्पीड़न एक गंभीर समस्या, राज्यपाल से मायावती करेंगी मुलाकात

874 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी में महिला उत्पीड़न एक गंभीर समस्या बन चुका है। उन्होंने बताया कि यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने 2.15 बजे राजभवन जा रही हूं।

मायावती ने कहा कि जिस तरह से उन्नाव रेप पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई। इसके बाद उसकी कलरात दिल्ली में अति-कष्टदायक दर्दनाक मौत हुई । इस दुःख की घड़ी में बीएसपी पीड़ित परिवार के साथ है। यू.पी. सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाज़ा व जनता की मांग है।

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार ऐसी घटनाओं के दोषियों को निर्धारित समय के भीतर फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून बनाए। राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करें।

बता दें कि हैवाननियत के बाद आग के हवाले की गई उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात को यहां सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ि‍ता को लखनऊ से एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया था। अस्पताल के ‘बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी’ विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद पीड़‍िता को बचाया नहीं जा सका।

उधर, पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन को तभी न्याय मिलेगा। जब उसके साथ क्रूरता करने वाले उन सभी आरोपियों का भी वही हश्र हो जो उसकी बहन ने झेला है। उसने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं कि उसे बचा नहीं सका। आरोपियों को या तो एनकाउंटर कर दिया जाए या फांसी पर लटकाया जाए। ऐसे हैवानों को जीने का कोई हक नहीं है। पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपियों ने तो पहले ही उसे जला दिया है, अब हम उसके शव को दफनाएंगे।

Related Post

CM Dhami is on ground zero

दीदी रोना नहीं आपका ये भाई, हमेशा आपके साथ है… सीएम ने महिलाओं को बंधाया ढांढस

Posted by - August 8, 2025 0
धराली में आपदा के बाद आंध्रप्रदेश का दौरा रद करके लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) 48 घंटे से…
CM Yogi

बच्चों के अधिकार व शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को एसएमसी का पुनर्गठन करेगी योगी सरकार

Posted by - November 16, 2024 0
लखनऊ। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और विद्यालय प्रबंधन में सुधार के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने…
Uttarakhand Investors Summit

प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने सीएम धामी का जताया आभार

Posted by - June 23, 2023 0
देहरादून। प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने जी20 चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंड टेबल (CSIR) सम्मेलन के सफलतापूवर्क संपन्न…
DM Savin Bansal

दुर्गम पगंडंडी नापते डीएम, जनता में जगा रहे सरकार, प्रशासन के प्रति विश्वास

Posted by - May 15, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिाकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) दुरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर में माध्यम…