झारखंड चुनाव

झारखंड चुनावः दूसरे चरण की 20 सीटों पर 11 बजे तक 28 फीसदी वोटिंग

984 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कुछ जिलों में छिटपुट घटनाओं के बीच सुबह 11 बजे तक 28.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों और मतदानकर्मियों की तैनाती की है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से अनुरोध किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर मतदान करें। इसके साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करें।

उन्होंने ट्वीट किया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज दूसरे दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।

चुनाव आयोग ने बताया कि जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम सीटों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक जबकि अन्य सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। 20 सीटों में से 16 अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पुलिस ने बताया कि इन सात जिलों की 20 सीटों के लिए केंद्रीय बलों समेत 42000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 48,25,038 मतदाता 260 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे।

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास, भाजपा से बगावत कर निर्दलीय खड़े सरयू राय, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश ओरांव, सरकार में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, एजेएसयू नेता रामचंद्र साही, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमाचू, जदयू अध्यक्ष सलखान मुर्मू, जेवीएम-पी बंधु टिर्की शामिल हैं। राज्य में पांच चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Related Post

FDA becomes alert on the quality of packaged drinking water

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – डॉ. आर. राजेश कुमार*

Posted by - May 15, 2025 0
गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…
CM Yogi

पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

Posted by - August 16, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय ‘नन्दा देवी लोकजात मेले’ का उद्घाटन

Posted by - August 21, 2024 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को चमोली जिले के नंदानगर ब्लाक अंतर्गत कुरुड़ गांव पहुंचकर तीन…
AK Sharma

बाबा साहेब और पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: एके शर्मा

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री (AK Sharma) ने मऊ की घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह…