हैदराबाद एनकाउंटर पर बोला-बॉलीवुड, थैंक्यू तेलंगाना पुलिस

830 0

नई दिल्ली। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए लाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद तेलंगाना पुलिस ने उन्हें मौके पर ढेर कर दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इसके बाद से ही ट्विटर पर #Encounter #hyderabadpolice #telanganapolice जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

हैदराबाद एनकाउंटर की खबर को सुनने के बाद अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर लिखा- ‘बहादुर तेलंगाना पुलिस, मेरी बधाई।’

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने लिखा कि तेलंगाना पुलिस पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने रेप और हत्या करने वाले चारों को मार गिराया है। यही नहीं पुलिस को इस बहादुरी के लिए सम्मान मिलना चाहिए।

वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा कि बधाई और एनकाउंटर में रेपिस्ट्स को मार गिराने के लिए #TelenganaPolice को #JaiHo. चलो! अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनौना अपराध करने वालों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और उनके लिए ख़तरनाक से ख़तरनाक सज़ा चाही थी, मेरे साथ ज़ोर से बोलो – #जयहो’।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1202805602893869057

इसके अलावा अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने ट्विटर पर लिखा- ‘रेप जैसा संगीन क्राइम करने के बाद तुम कितना भाग सकते हो? थैंक्यू तेलंगाना पुलिस’।

https://twitter.com/Rakulpreet/status/1202784379656818688

स्वरा भास्कर ने पत्रकार फाये डिसूजा के ट्वीट को बिना किसी कमेंट के रिट्वीट किया है। फाये ने लिखा, ‘यह न्याय नहीं है। पुलिस ने कानून तोड़ा है। यह खतरनाक है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया का क्या मतलब है।’

https://twitter.com/fayedsouza/status/1202783418557140993

Related Post

BJP

लोकसभा चुनाव: बीजेपी के लिए इस प्रत्याशी का नाम बना टेंशन, चुनाव अयोग को अर्जी

Posted by - May 3, 2019 0
गुरदासपुर। बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल के नाम को लेकर पार्टी के लिए उलझन पैदा हो गई है, इसलिए चुनाव आयोग…
महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

महाराष्ट्र: कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार का शपथ ग्रहण आगामी दिसंबर को होगा। हालांकि शपथ ग्रहण…
Remo DSouza

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Posted by - December 11, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) को हार्ट अटैक आया है। रेमो को कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के…