100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी

योगी के मंत्री बोले- 100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी तो भगवान भी नहीं ले सकते

741 0

उन्नाव। उन्नाव में रेप पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में गुरुवार को योगी सरकार के मंत्री का एक विवादित बयान सामने आया है। यूपी के खाद्य एवं रसद और नागरिक आपूर्ति मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि योगी और मोदी की सरकार में आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलता है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधियों पर कोई नकेल नहीं कसी गई थी। धुन्नी सिंह ने कहा कि समाज है तो 100 फीसदी क्राइम न होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं ले सकते। बता दें कि मंत्री धुन्नी सिंह गुरुवार को बाराबंकी जिले में एक विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।

हमारी सरकार में दोषियों के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई हुई

मंत्री ने कहा कि क्राइम हर सरकार में होता है, लेकिन हमारी सरकार में दोषियों के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें पकड़कर जेल पहुंचाया है। धुन्नी सिंह ने कहा कि समाज है तो 100 फीसदी क्राइम न होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं ले सकते, लेकिन अगर कोई गुनाह हुआ है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, यह तय है।

राष्ट्रपति ने 36 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड ने किया सम्मानित 

धुन्नी सिंह अपने इस बयान से पलटते नजर आए

हालांकि बाद में धुन्नी सिंह अपने इस बयान से पलटते नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर नहीं कहा तो कह देता हूं कि किसी गांव को पूरी तरह अपराध खत्म नहीं किया जा सकता। छोटे-मोटे अपराध होते रहते हैं। हमारे योगी की सरकार में आरोपियों को छोड़ा नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि अगर गुनाह हुआ है तो आरोपी जेल जाएगा यह तय है। आजादी के बाद से यह पहली सरकार जिसमें दोषियों को सजा मिल रही है। इसका आश्वासन तो कोई नहीं दे सकता कि क्राइम नहीं होगा। भगवन राम भी न दे सकते।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड के स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच, मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से “लोकल से ग्लोबल” का आह्वान

Posted by - January 17, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में…
AK Sharma

विद्युत लाइन से छेड़छाड़ करने वाली एजेंसियों के विरूद्ध सख्त चेतावनी जारी करें: एके शर्मा

Posted by - July 21, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित किया है कि 05, कालीदास मार्ग, सचिवालय, राजभवन, विधान…
CM Dhami

इंद्रमणि बडोनी की उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही: सीएम धामी

Posted by - August 18, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इंद्रमणि बडोनी ( Indramani Badoni ) की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने रथयात्रा का किया शुभारंभ, छेरापहरा का किया पारंपरिक अनुष्ठान

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी में बड़े धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकाली गई। रायपुर के गायत्री नगर…