सिमरन निशा

लखनऊ: महिला रंगकर्मी सिमरन निशा ने जानें कैसे तय किया थिएटर से स्क्रीन तक का सफर?

1863 0

लखनऊ। रंगमंच सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रतिभा है। यह चेहरा नहीं किरदार देखता है। महिलाओं को इसे आत्मसात करके मंच तक पहुंचने में समय जरूर लगा। एक समय था जब नाटक व फिल्मों में महिलाओं के किरदार पुरुष निभाते थे। महिलाओं के लिए रंगमंच में कोई स्थान नहीं था, लेकिन समय के साथ उन्होंने समाज के बाकी क्षेत्रों के साथ रंगमंच में भी अपने आप को साबित किया है। महिलाएं आज रंगमंच को सिर्फ मनोरंजन न मानकर एक करियर के तौर पर चुन रही हैं।

विश्व एड्स दिवस 2019: एचआईवी की चपेट में है दुनिया की 3.5 करोड़ आबादी

थिएटर से फिल्मों तक का सफर करने वाली सिमरन निशा ने बताया कि रंगमंच ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। थिएटर की एक कार्यशाला से अपनी शुरुआत करने वाली सिमरन ने अपना पहला नाटक हसीना मान जाएगी लखनऊ फेस्टिवल में किया। उनकी अदाकारी को देखकर सभी बड़े रंगकर्मियों ने उनकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने सैंया भहे कोतवाल, इयोडीपस, तुगलक, सिकंदर, नारी जैसे नाटकों में काम किया। रंगमंच के साथ टीवी और फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे। नवाजुद्दीन के साथ फिल्म बाबू मोशाय बंदूकबाज व अजय देवगन की फिल्म रेड में वह बड़ी स्क्रीन पर नजर आईं। फिल्म मुल्क, छोटे नवाब में काम किया। टीवी पर धारावाहिक घूमती नदी के अलावा कई शॉर्ट फिल्म और विज्ञापन किए। वह बताती हैं कि रास्ता तो मिल गया, लेकिन मंजिल अभी दूर है।

बीएनए निदेशक आरसी गुप्ता का कहना है कि महिलाएं अब रंगमंच पर अपना परचम लहरा रही हैं। भारतेंदु नाट्य अकादमी में कुछ साल पहले चार-छह लड़किया कोर्स के लिए चयनित होती थी, अब संस्थान में 40 विद्यार्थियों में 17 लड़कियां है।

Related Post

CM Yogi

गठित होगा उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण: सीएम योगी

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में जलमार्गों के विकास पर विमर्श…
आयुष्मान खुराना

अब एक्शन थ्रिलर मूवी में नज़र आएंगे आयुष्मान खुराना

Posted by - March 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्मकार अनुभव सिन्हा की एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। आयुष्‍मान खुराना…
CM Dhami

सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Posted by - June 15, 2025 0
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों…