आतंकी साजिश नाकाम

सुरक्षा बलों ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, हुआ बड़ा खुलासा

841 0

जम्मू कश्मीर। बीते कल शनिवार को सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के डालरी के घने जंगलों में ठहरे आतंकियों के साजिश को नाकाम कर दिया। साथ ही आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया।

दरअसल, सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर 32 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की 92 बटालियन की ओर से घने जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों का ठिकाना खोज निकाला।

तलाशी के दौरान पाया गया कि यहां पांच आतंकियों के छिपने का ठिकाना था। तलाशी में यहां से दो एके 47 राइफल, आरपीजी-तीन, एके 47 की 2000 गोलियां, तीन वायरलेस सेट, गर्म कपड़े तथा युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किए गए।

बिजली के तार से निकली चिंगारी से पटाखा फैक्टरी में लगी आग, झुलसे मजदूर

बताया जा रहा हैं कि सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही आतंकियों ने ठिकाने को छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि यह आपरेशन सुबह शुरू किया गया था, जो दोपहर बाद हथियारों का जखीरा बरामद होने के साथ खत्म हुआ।

बरामद हथियारों के जखीरों से यह स्पष्ट होता है कि आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि आतंकियों के किसी भी मूवमेंट को ट्रैक कर उन्हें मार गिराया जा सके।

Related Post

CM Dhami

सचिवालय में नई कार्य संस्कृति से कार्य हो: सीएम धामी

Posted by - December 27, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में सुराज, सुशासन, सरलीकरण एवं समाधान’ के संबंध में अनुभाग अधिकारियों…
Kanwariyas

पुष्प वर्षा से हुआ कांवड़ियों का स्वागत, शिवभक्तों से गुलजार हुआ हरिद्वार

Posted by - July 6, 2023 0
हरिद्वार। कांवड़ मेले (Kanwar Mela) में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़िये (Kanwariyas)…

राहुल जैसे राजनेता जो नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं, वे आजकी राजनीति में दुर्लभ ही मिलते हैं -अधीर रंजन

Posted by - October 9, 2019 0
कोलकाता। बुधवार यानी आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा राहुल गांधी जैसे…