साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

881 0

नई दिल्ली। नाथूराम गोडसे विवाद पर चौतरफा घिरीं भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का खेल जारी है। अब शनिवार को प्रज्ञा ने ट्विट कर कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं आ रही हूं, मुझे जला देना। इसके साथ अपने जवाब के साथ प्रज्ञा ने सिख दंगों को लेकर कांग्रेस को घेरा है।

हालांकि दांगी अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गलती थी। दांगी के बयान के वीडियो को ट्वीट कर प्रज्ञा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- यह हैं कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी, दिग्विजय सिंह के खास, राहुल गांधी के विचारों के पोषक और कमलनाथ सरकार के पैरोकार, अहिंसा के पुजारी।

बता दें कि दांगी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि टिप्पणी पर विवाद के बाद दांगी ने सफाई देते हुए कहा कि मैं महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करता हूं और अपने बयान माफी मांगता हूं।

Related Post

up cm yogi aditynath

UP Budget सत्र: विधान परिषद में चर्चा पर जवाब देंगे सीएम योगी, हंगामे के आसार

Posted by - February 25, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट (UP Budget) सत्र में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद में चर्चा पर जवाब…
cm yogi

इतिहास उन्हीं का बनता है जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव होः मुख्यमंत्री

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ। धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्रों की स्मृति में वीर…