मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान, इस बार देश में कम पड़ेगी सर्दी

1130 0

 

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जारी किया है। इस बार का सर्दी (दिसंबर से फरवरी तक रहने वाला) का मौसम सामान्य से गर्म रहेगा। शुक्रवार को जारी अपने सर्दियों के पूर्वानुमान में आईएमडी ने बताया कि आगामी सर्दियों के मौसम (दिसंबर से फरवरी) में भारत के उत्तरी हिस्सों के अलावा देश के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान से अधिक गर्म होने की संभावना है। देश भर में गर्म मौसम का संकेत है।

मौसम विभाग ने अगले तीन महीनों के दौरान जबरदस्त शीत लहर वाले क्षेत्रों में भी कड़ाके की शीत लहर चलने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। कड़ाके की शीत लहर चलने वाले क्षेत्रों (कोल्ड वेव जोन) में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र शामिल हैं।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि कोल्ड वेव जोन के दौरान दिसंबर से फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

Related Post

बंगाल में गरजे योगी, बोले- दो मई के बाद TMC के गुंडों को मिलेगी सजा

Posted by - March 16, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर…
CM Vishnudev Sai

CM साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Posted by - October 1, 2024 0
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को सूरजपुर जिला मुख्यालय में सियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन…

रांग साइड न आने की नसीहत दी तो भड़क गया सिपाही, दमकलकर्मी को डंडे से पीटा, जांच शुरू

Posted by - August 21, 2021 0
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली थाने के एक सिपाही ने पूरी दिल्ली पुलिस को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि…