महिला को आतंकी कहना बापू की हत्या से बदतर

फिर एक बीजेपी सांसद का विवादित बयान- महिला को आतंकी कहना बापू की हत्या से बदतर

1132 0

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे राहुल गांधी पर निशाना साधने के चक्कर में शुक्रवार को एक बार फिर विवादित बयान दे दिया। जो फिर बीजेपी के लिए मुसीबत बन सकता है।

शुक्रवार को भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने संबंधी बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। इसके बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी की है।

निशिकांत ने राहुल के उस ट्वीट का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ‘आतंकवादी’ बताया था। निशिकांत दूबे ने मांग की है कि राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाए। उन्होंने कहा कि सदन के एक सदस्य वह भी महिला सदस्य के लिए यह बोलने पर शर्म आनी चाहिए।

निशिकांत ने कहा कि राहुल गांधी को माफी से मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक महिला को आतंकवादी कहना, सदन के सदस्य को आतंकवादी कहना वह महात्मा गांधी की हत्या से भी ज्यादा बदतर है। बता दें गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की थी। उन्‍होंने ट्वीट किया था कि आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्‍त बताया। यह भारतीय संसद के इतिहास का सबसे दुखद दिन है।

हालांकि लोकसभा स्पीकर ने उनके बयान को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया है। भोपाल सांसद के बयान को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। राहुल गांधी ने उनके बयान पर कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई की मांग कर वह अपना वक्त जाया नहीं करना चाहते हैं।

Related Post

Rhea Chakraborty

ड्रग्स की रानी रिया चक्रवर्ती का जेल में हुआ ये हाल, जानें कैसे हो रहा है सलूक?

Posted by - September 12, 2020 0
मुंबई। भायखला जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक जेल में…

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की अभिषेक से पूछताछ, कहा- साबित हुए आरोप तो फांसी पर लटक जाऊंगा

Posted by - September 6, 2021 0
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे एवं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मनी…
cm dhami

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन शैली है: सीएम धामी

Posted by - March 19, 2023 0
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में चलने वाली तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं…