गोडसे देशभक्त

राजनाथ बोले- गोडसे को देशभक्त वाले बयान की बीजेपी करती है निंदा, विपक्ष का वॉकआउट

921 0

नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में दिए विवादित बयान पर कांग्रेस ने हंगामा किया। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की ही हमारी पार्टी पूरी तरह निंदा करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और आज भी हैं। उनके विचार पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं।

राजनाथ सिंह ने बयान से विपक्ष संतुष्ट नजर नहीं आया। इस दौरान कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया और विपक्ष के तमाम सांसद सदन से वाॉकआउट कर गए है। वहीं स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आंतकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा है। भारतीय संसदीय इतिहास का एक काला दिन है। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने साध्वी प्रज्ञा के गोडसे को लेकर दिए बयान पर कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा कुछ कहा है। यह दिखाता है कि वह गांधी की शत्रु हैं और उनके हत्यारों की समर्थक हैं। मैंने स्पीकर को विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा है।

Related Post

शराब पीकर दिए न्यूड सीन

हॉलीवुड अभिनेत्री बोली हां मैं शराब पीकर दिए थे न्यूड सीन, साझा किया अनुभव

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क को मशहूर वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में डेनेरियस टार्गेनियन का किरदार कर नई…

मनी लांड्रिंग केस: ईडी ने सपा सांसद आजम खां से जेल में की पूछताछ

Posted by - September 27, 2021 0
सीतापुर। मनी लांड्रिंग के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खां से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सीतापुर जेल…
CM Dhami

सीएम धामी ने सिमड़ी गांव पहुंच ली घटना की जानकारी, आर्थिक मदद का किया ऐलान

Posted by - October 5, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी में आए भूस्खलन से जान गवाने वाले पर्वतारोहियों और पौड़ी जिले…