जन अधिकार पार्टी

महाराष्ट्र LIVE: सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा कल सुबह 10.30 बजे फैसला, हुआ बड़ा खुलासा

962 0

नई दिल्ली। आज सोमवार को महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी। मगर आज ही सुप्रीम कोर्ट में जो सुनवाई हुई हैं। उसमें भी आज कोई सटीक फैसला नही लिया गया। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आने वाले कल मंगलवार को सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा।

कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की तरफ से अदालत में पेश हुए वकीलों ने जहां आज ही अदालत से बहुमत परीक्षण कराने की मांग की। वहीं सत्तापक्ष के वकील ने कहा कि बहुमत परीक्षण तो होना ही है लेकिन उन्हें और समय दिया जाना चाहिए।

इस दौरान अदालत में इस बात का खुलासा हुआ कि राज्यपाल ने फडणवीस सरकार को सदन में बहुमत परीक्षण के लिए 14 दिनों का समय दिया है। पहले कहा जा रहा था 30 नवंबर तक सरकार को बहुमत साबित करना है। लेकिन नए खुलासे से पता चला है कि फडणवीस सरकार को 7 दिसंबर तक राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण का समय दिया है।

साल 2019 में अप्रैल-अक्टूबर में सोने का आयात नौ फीसदी घटा 

रोहतगी ने कहा कि विधानसभा की कुछ परंपराए होती हैं। स्पीकर के चुनाव के बाद ही बहुमत परीक्षण हो सकता है। एक याचिका पर तीन-तीन वकील हैं।

मेहता ने कहा कि ये तीनों दल एक वकील पर भी सहमत नहीं हुए। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की लिस्ट में गड़बड़ी है।

अदालत ने कहा कि हम क्या आदेश देंगे। यह हमपर छोड़ दिया जाए। हमें पता है कि क्या आदेश देना है।

सिंघवी ने अदालत में कहा कि बहुमत परीक्षण से पता चलेगा जब आप औंधे मुंह गिरेंगे। अदालत को 48 नहीं बल्कि 24 घंटे में बहुमत परीक्षण कराने की समयसीमा तय किए जाने का आदेश देना चाहिए।

महाराष्ट्र में नई सरकार पर राखी सावंत का बयान, बोलीं- ‘रातों रात अमित शाह जी ने…’

सिंघवी ने कहा कि मैं इन बातों पर जोर नहीं देना चाहता, मगर ये बातें अपने आप में आधार हैं। आज ही बहुमत परीक्षण होना चाहिए।

सिंघवी ने कहा कि दोनों पक्ष बहुमत परीक्षण को सही बता रहे हैं तो फिर इसमें देरी क्यों।

सिब्बल ने कहा कि रात में सब तय हुआ। बहुमत परीक्षण दिन के उजाले में हो।

सिंघवी ने कहा कि फौरन प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति हो। मेरे पास एनसीपी के 48 विधायकों का समर्थन है। सदन में जल्दी शक्ति परीक्षण होना चाहिए।

अदालत ने कहा कि अब बहुमत परीक्षण को लेकर बात हो।

Related Post

Brijesh Pathak

चैट जीपीटी से राजनीति नहीं हो सकती, बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश…
CM Yogi

बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या व पत्थरबाजों की हितैषी है कांग्रेस, राजद व झामुमोः योगी

Posted by - November 11, 2024 0
गढ़वा/पलामू: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को झारखंड की रैलियों में कांग्रेस, झामुमो व राजद पर…
Bhavya Lal

भारतीय मूल की भव्या लाल के हाथ में नासा की कमान, बनीं कार्यकारी प्रमुख

Posted by - February 2, 2021 0
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने भारतीय मूल की भव्या लाल (Bhavya Lal ) को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया…

PM मोदी ने हिल स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ पर ऐतराज जताया; कहा- ऐसे ही आएगी तीसरी लहर

Posted by - July 14, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा की। इसमें असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश,…
CM Yogi

राहुल गांधी का बयान शर्मनाक, जवानों व जनता से माफी मांगेंः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को निंदनीय व…