प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा के फैसलों पर असंतोष जताने वाले दस वरिष्ठ कांग्रेसी से आउट

835 0

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के फैसले पर उंगली उठाने वाले पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस से वर्षों तक कांग्रेस को हर स्तर पर उठाने वाले नेताओं को निष्कासित किया गया है। पार्टी ने इनके योगदान को भी नहीं देखा और एक झटके में किनारे लगा दिया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के फैसलों पर असंतोष जताने वाले दस वरिष्ठ कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तथा विधान परिषद सदस्य भी शामिल हैं। इनके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हैं।

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए जिनको निकाला गया है उनमें पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, पूर्व विधायक नेक चंद पाण्डेय, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वयं प्रकाश गोस्वामी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र सिंह सोलंकी तथा गोरखपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव में रवि किशन ने भोजपुरी का लगाया तड़का, किया रोड शो 

इस मामले में कांग्रेस अनुशासन समिति की इस कार्रवाई को बेहद कड़ा माना जा रहा है। इन सभी वरिष्ठ नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर किया गया है। इसको कांग्रेस अनुशासन समिति की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पार्टी विरोध और अनुशासनहीनता पर कांग्रेस ने इन सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा था। इन सभी से 24 घंटे में जवाब मांगा था। इन सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों के जवाब से संतुष्ट न होने पर इनको छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

Related Post

Noida International Airport

मुख्यमंत्री योगी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण,.

Posted by - November 27, 2025 0
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन…
अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना अलोकतांत्रिक

Posted by - February 8, 2020 0
जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और…
Akhilesh yadav meets member of sunni waqf board

तो सपा के हाथ में है सुन्नी वक्फ बोर्ड के चुनाव में चेयरमैन की चाबी

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। योगी सरकार में सुन्नी वक्फ बोर्ड में कौन बनेगा चेयरमैन इसका फैसला समाजवादी पार्टी के हाथ में है। सुन्नी…
अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

AIMPLB अयोध्या मामले दिसंबर के पहले सप्ताह में दायर करेगा पुनर्विचार याचिका

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ दिसंबर के पहले…
Uddhav with Sharad

महाराष्ट्र : सचिन वाजे को लेकर महा विकास अघाड़ी की सरकार में दरार

Posted by - March 15, 2021 0
मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे…