महाराष्ट्र सरकार

शरद पवार-उद्धव ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस का वॉकआउट

815 0

मुंबई। कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट और अशोक चव्हाण शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की महाराष्ट्र की सियासत को लेकर होने वाली संयुक्त प्रेस कांफ्रेस से बाहर निकल गए हैं। अब वह अलग से बैठक करेंगे। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, उद्धव ठाकरे भी कांफ्रेस के लिए पहुंच चुके हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच बीजेपी ने एनसीपी के अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली है। राजभवन में देवेंद्र फडणवीस ने जहां मुख्यमंत्री वहीं अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सरकार बनाने की कोशिश करने वाली शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस थोड़ी देर में संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करने वाली है।

एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि हमने उपस्थिति के लिए विधायकों से हस्ताक्षर लिए थे, उसका शपथग्रहण के लिए दुरुपयोग किया गया। ये धोखे से बनाई गई सरकार है और विधानसभा के फ्लोर पर हारेगी। पार्टी के सारे विधायक हमारे साथ हैं। वाईबी चव्हाण केंद्र में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने शरद पवार के समर्थन में नारे लगाए। वह यहां एक प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे हैं।

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘यह संविधान का मजाक बन रहा है, भाजपा ने गोवा, मेघालय और अन्य राज्यों में भी ऐसा ही किया। राकांपा का कोई भी विधायक इसका समर्थन नहीं करेगा, अजीत पवार अकेले उनके साथ गए हैं।

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि लोग सोच रहे होंगे कि मैं आज के घटनाक्रम से खुश होउंगा, लेकिन मैं वास्तव में बहुत दुखी हूं। इसमें कांग्रेस को अनावश्यक रूप से बदनाम किया गया। उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन की सोच एक गलती थी। मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि वे सबसे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग करें।

Related Post

FDA takes swift action against banned cough syrups

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान

Posted by - October 6, 2025 0
प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं स्वास्थ्य…
CM Dhami

श्री गुरु नानक देव का जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता: धामी

Posted by - November 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के अवसर पर गुरुद्वारा श्री…
CM Yogi

टोक्यो में उमड़ा अपनापन, प्रवासी भारतीयों ने किया मुख्यमंत्री योगी का जोरदार स्वागत

Posted by - February 25, 2026 0
टोक्यो/लखनऊ। टोक्यो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का भारतीय समुदाय के लोगों ने अत्यंत आत्मीयता के…