संजय राउत

सत्ता के लिए अजित ने दिया धोखा, शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं : संजय राउत

901 0

मुंबई। महाराष्ट्र में रातों रात बाजी पलट गई है। शनिवार को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सरकार बना ली है।

प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस और अजित पवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद शिवसेना का राज्य की कमान संभालने का सपना चकनाचूर हो गया है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि राजभवन की शक्तियों का दुरुपयोग किया है। संजय राउत ने कहा कि शरद पवार का इससे लेना-देना नहीं है।

संजय राउत ने कहा कि शरद पवार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अजित पवार ने महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया है। कल नौ बजे तक ये महाशय (अजित पवार) हमारे साथ बैठे थे। बाद ये अचानक गायब हो गए। वह नजर से नजर मिलाकर बात नहीं कर रहे थे। उससे हमें शक भी हुआ था। जो व्यक्ति पाप करने जाता है उसकी नजरें जैसे झुकती हैं वैसे बी झुकी नजरों से बात कर रहे थे।

तेज होगी डीएचएफएल दिवालिया प्रक्रिया, आरबीआई ने समिति गठित की 

राउत ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार एक-दूसरे के संपर्क में हैं और वह आज मुलाकात करेंगे। वह मीडिया को साथ में संबोधित कर सकते हैं, लेकिन तथ्य यह है कि अजित पवार और उनका समर्थन करने वाले विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान किया है। सत्ता के लिए भतीजे ने चाचा को धोखा दिया है।

Related Post

CM Yogi heard the problems during 'Janta Darshan'

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘उत्तराखंड स्वागत गीत’ का किया विमोचन

Posted by - February 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में लेखक और गायक मधुसूदन जोशी के उत्तराखंड की परम्पराओं, विशेषताओं…
Priyanka Gandhi

केरल : प्रियंका गांधी ने रैली में केरल सरकार पर साधा निशाना, धोखाधड़ी और घोटालों की हुकूमत बताया

Posted by - March 31, 2021 0
तिरुवनंतपुरम। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इस सप्ताह…