जन अधिकार पार्टी

राफेल और सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 14 नवंबर को

850 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को राफेल सौदा और सबरीमाला मंदिर इन दो अहम मामलों में अपना फैसला सुनाएगा। गुरुवार को शीर्ष कोर्ट इनके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज राफेल सौदे से जुड़े मानहानि मामले में भी फैसला सुनाएगा।

बता दें कि 14 दिसंबर, 2018 को 36 राफेल जेट विमानों के सौदे को बरकरार रखने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की गई थी। वहीं सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ भी दायर की गई समीक्षा याचिकाओं का भी शीर्ष कोर्ट अपना फैसला देकर निपटारा करेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी की ओर से दर्ज कराए गए। इस मानहानि मामले में भी फैसला आएगा। कारण कि इसे शीर्ष कोर्ट ने राफेल सौदा मामले की समीक्षा याचिकाओं के साथ जोड़ दिया था, क्योंकि इस मामले में राहुल गांधी के राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी का उल्लेख था।

भाजपा नेता लेखी ने अपनी शिकायत में कहा था कि राहुल गांधी ने अपने भाषणों में ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देकर पीएम मोदी का अपमान किया है। वहीं इस मामले की सुनवाई में शीर्ष अदालत ने भी राहुल गांधी को गलत ठहराया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने अदालत से माफी भी मांगी थी।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम बिटिया के जीवन में सीएम साय ने भरे नई उम्मीद के रंग

Posted by - November 13, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर…
Yogi

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Posted by - October 12, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को…

राजा भैया ने बनाई नई पार्टी- “जनता सत्ता “, कहा बनेगी आम जनता की आवाज!

Posted by - November 16, 2018 0
लखनऊ। बाहुबली नेता प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने अपनी नई पार्टी का ऐलान…
आज़म खान

रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट हुए आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश करेंगे मुलाकात

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और विधायक पत्नी व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर…
Harish salve

स्वत: संज्ञान मामले में हरीश साल्वे ने SC से एमिकस क्यूरी पद से हटने की मांगी इजाजत

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र…