अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र : अशोक चव्हाण ने एनसीपी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

802 0

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी के साथ खड़ी है। कांग्रेस और एनसीपी के बीच होने वाली बैठक से पहले उन्होंने ये बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास आज का समय है। कांग्रेस नेतृत्व एनसीपी के साथ मुलाकात करेगी। सरकार बनाने को लेकर इस बैठक के बाद एक फैसला लिया जाएगा। हम लोग एनसीपी के साथ खड़े हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन : पीएम मोदी ब्राजील रवाना, आतंकवाद और व्यापार पर चर्चा संभव 

उधर सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि एनसीपी हमारी पार्टनर है। हमें सबकुछ मिलकर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ वैचारिक मतभेद थे, लेकिन अब स्मूथनेस है। हमें महाराष्ट्र की स्थिति को भी देखना है क्योंकि राज्य को सरकार चाहिए।

एनसीपी के पास 54 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस ने बीते विधानसभा चुनाव में 44 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं शिवसेना के पास 56 विधायक हैं। तीनों को मिलकर ये आंकड़ा 154 होता है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों की जरूरत है। एनसपीपी और कांग्रेस के बीच इस बात पर चर्चा हो रही है कि राज्य में शिवसेना को समर्थन देना है कि नहीं। एनसीपी समर्थन देने को तैयार है लेकिन कांग्रेस इस पर पूरी तरह से अपना फैसला तैयार नहीं कर पाई है इसलिए पार्टी के सीनियर नेता शरद पवार से मिलने पहुंचे हैं। इस बैठक पर सबकी नजरे हैं।

बता दें कि सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन किया था और राज्य में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की थी। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें और समय चाहिए क्योंकि पार्टी के विधायकों से बात करनी है। गौरतलब है कि शिवसेना और बीजेपी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा लेकिन दोनों के बीच सरकार बनाने को लेकर बात नहीं पाई। शिवसेना मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़ी रही और बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं हुई।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह की बैठक से पहले सीएम ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, नक्सल ऑपरेशन की ली जानकारी

Posted by - August 21, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) बुधवार को पुलिस…
CM Yogi

थारू जनजाति की बेटियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण- सीएम योगी

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा…
झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव : मोदी बोले- नागरिकता संशोधन कानून का फैसला हजार फीसदी सच्चा

Posted by - December 15, 2019 0
दुमका। झारखंड विधानसभा चुनाव में रविवार को प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर बरसे। उन्होंने…