बिहार में सपना चौधरी के कार्यक्रम में भगदड़, पंडाल गिरा, एक की मौत

1175 0

बेगुसराय। खबर बिहार से है जहाँ सपना चौधरी का डांस परफॉरमेंस देखने कई लोग आये थे ऐसे में हंगामा हुआ और भगदड़ मच गई। सपना करीब 12 बजे रात में मंच पे आई और हालत बिगड़ता देख के उन्होंने केवल दो गानों पर ही परफॉरमेंस दी। इसपर उनके फैंस और ज़्यादा बिगड़ गए और भीड़ बेकाबू हो गई और पंडाल गिर गया। इसमें दबने से एक शख्स की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हैं।बताया जाता है कि इस इलाके में सपना का यह कार्यक्रम छठ के मौके पर आयोजित किया गया था लेकिन सपना का डांस देखने के लिए लोग बेकाबू हो गए और इसी दौरान आयोजकों द्वारा की गईं तमाम व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। घटना पर अभी बिहार सरकार की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

पूरा माजरा भी समझ लेते हैं,बिहार के बेगुसराय में हुए इस कार्यक्रम को लेकर खुद सपना भी काफी उत्सुक थीं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए फैन्स को बताया था कि वो इस प्रोग्राम में यादगार परफॉर्मेंस देने जा रही हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हंसराज हंस और सुदेश भोसले जैसे कलाकार भी यहां आए थे। ये प्रोग्राम 11वें भरोल छठ महोत्सव के बैनर तले किया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, सपना से पहले कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। लोगों को अब सपना चौधरी का इंतजार था। सपना रात करीब 12 बजे स्टेज पर पहुंचीं तो दर्शक उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो गए। बिग बॉस की इस पूर्व कलाकार ने लोगों का अभिवादन किया और डांस शुरू किया। लोग स्टेज के करीब आने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो मामला और बिगड़ गया। कुछ लोगों ने कुर्सियां भी फेंकी। भगदड़ में एक शख्स की मौत हो गई। सपना इस घटना से नाराज हो गईं। सिर्फ दो गानों पर ही उन्होंने परफॉर्म किया और इसके बाद वो चली गईं।

Related Post

अपने पति राज के अर्थी को कांधा दे रही है मंदिरा बेदी

Posted by - July 1, 2021 0
मंदिरा बेदी एक भारतीय अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन पर प्रसारित 1994…
Rajinikanth prayed early recovery of SP Balasubramanian

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

Posted by - August 20, 2020 0
चेन्नई। एक्टर रजनीकांत सहित दक्षिण भारत फिल्मों की कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द…

बर्थडे स्पेशल: महिमा का टेनिस प्लेयर के साथ जुड़ा था नाम, नहीं चल सका रिश्ता

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में भला कौन नही जानता…
john abraham

जॉन अब्राहम ने कहा- अभिनेताओं को नृत्य करते देखना और फिर पुरस्कार लेना हास्यप्रद है

Posted by - March 18, 2021 0
मुंबई । अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) ने कहना है कि अभिनेताओं को नृत्य करते देखना और फिर पुरस्कार लेना…