WhatsApp

WhatsApp: पांच सेकेंड के बाद अपने आप गायब हो जाएगा मैसेज, आने वाला है नया फीचर

961 0

टेक डेस्क। Whatsapp अपने यूजर्स के लिए जल्द ही नया फीचर लेकर आने वाला है। व्हाट्सएप ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें मैसेज पांच सेकेंड के बाद अपने आप गायब हो जाएगा। इस तरह का फीचर सिर्फ स्नैपचैट के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। व्हाट्सएप के नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने हिसाब से मैसेज के समय को तय कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :-ट्वीटडेक ने भारत सहित कई देशों में काम करना किया बंद 

आपको बता दें व्हाट्सएप ने इस आगामी फीचर को टेस्टिंग जोन में रखा है। व्हाट्सएप ग्रुप वाले यूजर्स सबसे पहले इसका उपयोग कर पाएंगे। यूजर्स नए फीचर से मैसेज को रखने और डिलीट करने के समय को 5 सेकेंड से लेकर 1 घंटे के बीच रख सकेंगे।

ये भी पढ़ें :-तीन रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo U10, जानें कीमत 

जानकारी के मुताबिक यूजर्स जैसे ही इस फीचर को एक्टिवेट करेंगे, तो भेजे गए मैसेज समय सीमा के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसके अलावा गायब हुए मैसेज को दोबारा रिकवर नहीं किया जा सकेगा। वहीं, एप ने इस फीचर को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Related Post

यासीन मलिक

यासीन मलिक 22 तक एनआईए की हिरासत में, आतंकियों की मद्द कराने का आरोप

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में…

विद्यालयों में होने वाली नियुक्ति पर लगी रोक, शिक्षकों को बड़ा झटका

Posted by - October 15, 2019 0
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की शिक्षक भर्ती नोडल एजेंसी ने शिक्षकों के नियुक्ति पत्र रद्द किए जाने के…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप का शाह पर हमला, माहौल बिगाड़ना चाहते हैं गृहमंत्री

Posted by - January 30, 2020 0
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान चली गोली को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का…