प्रियंका के नेतृत्व में गांधी जयंती के दिन लखनऊ में जनाक्रोश पदयात्रा आज

791 0

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस दो अक्तूबर यानी आज शहीद स्मारक से GPO पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पैदल यात्रा निकालेगी। कांग्रेसी राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में गांधी जयंती के दिन लखनऊ में जनाक्रोश पदयात्रा होगी। इसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :-टिकट कटने से नाराज़ मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल 

आपको बता दें कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ और शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आक्रोश रैली निकालने की घोषणा की थी, पर मंगलवार यानी बीते कल उनके नेताओं के स्वर बदले दिखे।

ये भी पढ़ें :-राहुल ने कांग्रेस सह प्रभारियों से कहा- आपको पार्टी को जितवाने भेजा है न कि हरवाने

जानकारी के मुताबिक  प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे नई दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 11:55 पर उनका शहीद स्मारक पहुंचने का कार्यक्रम है। पदयात्रा 1:30 बजे गांधी प्रतिमा पर आएगी, जहां प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बताया कि प्रियंका गांधी 1:40 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचेंगी।

Related Post

International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए दुनिया देखेगी समृद्ध यूपी की झलक

Posted by - September 20, 2023 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show)  के माध्यम से ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर…
CM Yogi flagged off women empowerment rally

मिशन शक्ति कार्यक्रम बना मिसाल, अनेक राज्यों में भी मिली मान्यता: सीएम योगी

Posted by - March 22, 2023 0
लखनऊ/बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बलरामपुर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मिशन शक्ति (Mission Shakti) के अंतर्गत…