रिलीज़ से पहले ही ब्लॉकबस्टर हुई ऋतिक और टाइगर की फिल्म ‘वार’

1032 0

मुंबई। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वार कल रिलीज़ होने वाली है लेकिन फिल्म का ट्रेलर देखकर ही फैंस ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दिया है। साथ ही फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

फर्स्ट रिव्यू में फिल्म को एपिक एक्शन मूवी बताया जा रहा है। क्रिटिक ना केवल ऋतिक की डांसिंग स्टाइल और एक्शन की प्रशंसा कर रहे हैं। बल्कि टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है।


फिल्म की बड़े स्तर पर एडवांस बुकिंग की जा रही है। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, फर्स्ट शो के लिए तकरीबन 7.10 करोड़ की टिकट बिक चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। फिल्म एक्शन सीन्स से लबरेज है।

एक यूजर ने ट्वीट कर कहा- ऋतिक रोशन फिल्म में शानदार हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मूवी में ऋतिक ने परफेक्ट बॉलीवुड हीरो की भूमिका निभाई है। जो ना केवल अच्छे से डांस कर सकते हैं ब्लकि अपनी फाइटिंग और चार्म से लोगों को इंप्रेस भी करते हैं।

Related Post

सलमान खान

इंस्टाग्राम पर दबंग सलमान खान के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, फैंस को किया सैल्यूट

Posted by - March 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट में हर उम्र…
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव बोले-बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी बताएं कि कहां हैं अच्छे दिन ?

Posted by - April 18, 2019 0
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम…

श्रद्धा कपूर ने बॉडीगार्ड के जन्मदिन पर नहीं छोड़ी कोई कसर

Posted by - November 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नम्र और उदार स्वभाव के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉडीगार्ड अतुल कांबले के जन्मदिन उन्हें सरप्राइज…