एमी जैक्सन

मां बनने के बाद अभिनेत्री एमी जैक्सन अब मंगेतर से रचाएंगी शादी , तैयारियां शुरु

1223 0

नई दिल्ली। अभी कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह अभिनेत्री जल्द ही मंगेतर से शादी रचाने वाली है। प्रेग्नेंसी के बाद एमी ने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोतो से इंगेजमेंट कर ली थी और अब शादी की खबरें आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B24BKnyJMhG/?utm_source=ig_web_copy_link

ये जोड़ी 2020 तक शादी के बंधन में बंध जाएगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। ये शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से ग्रीक में होने वाली है। हालांकि शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये जोड़ी अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएगी।

बता दें कि एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू से जनवरी में सीक्रेट सगाई की थी। एमी जैक्सन ने 31 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था।

हैलो मैगजीन को दिए इंटरव्यू में एमी ने बताया था कि उनकी प्रेग्नेंसी अनप्लांड थी, लेकिन वे इस नई जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि हम उस स्टेज पर हैं जहां हम तैयार हैं। मुझे नहीं लगता कि आप सब कुछ परफेक्टली प्लान कर सकते हो, लेकिन हम अच्छे स्पेस में हैं। हम साथ में खुश हैं, हमारा खूबसूरत घर है। एमी ने कहा कि हम मम्मी-पापा बनने के लिए एक्साइटेड हैं।

इसके बाद इसी साल मई में एमी ने अभिनेत्री ने दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में ऑफिशियल इंगेजमेंट की। सोशल मीडिया के जरिए एमी ने इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ये अभिनेत्री मां बनी हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम एंड्रियाज़ रखा है।

Related Post

तेजपत्ते का इस्तेमाल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद, दूर होगी ये परेशानी

Posted by - October 9, 2019 0
लखनऊ डेस्क। भारतीय मसालों के रूप में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता खाने में स्वाद व रंगत बढ़ता है। इसलिए अधिकतर…
अमित शाह

महाराष्ट्र: अनुच्छेद 370 हटाने पर पूरा देश खुश, विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार बनना तय– शाह

Posted by - September 22, 2019 0
महाराष्ट्र। रविवार यानी आज महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल फूंकते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से…
कृति सेनन

कृति सेनन ने कजरारे पर किया क्लासिकल डांस, VIDEO देख ऐश्वर्या भी करेंगी तारीफ

Posted by - March 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने ऐश्वर्या राय के सुपरहिट गाना ‘कजरारे’ पर क्लासिकल डांस किया है। कृति ने फिल्म…

सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को न होने दे कमजोर, फॉलो करे ये 5 टिप्स

Posted by - October 31, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   सर्दियों के इस बदलते हुए मौसम में कई लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है. कुछ लोग…