‘ड्रीम गर्ल’ की पहले दिन की रफ़्तार ने फिल्म ‘छिछोरे’ को छोड़ा पीछे

945 0

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ बीते शुक्रवार को हो रिलीज गई है। इस फिल्म के लिए प्रशंसक उस दिन से उत्साहित हैं जब से इस फिल्म का एलान हुआ था। इसके बाद ट्रेलर ने प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया था। फिल्म ने पहले दिन 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े के साथ ही ‘ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान के फिल्मी सफर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

ये भी पढ़ें :-जानें किस वजह से ‘द स्काई इज पिंक’ से कर रहीं प्रियंका बॉलीवुड में कमबैक 

जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ से पहले दिन की तुलना में 40 फीसदी ‘ड्रीम गर्ल’  ने अच्छा कलेक्शन किया। ‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म का बजट 30 करोड़ है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक अगर फिल्म ऐसा ही कलेक्शन करती रही तो पहले हफ्ते में ही बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :-बर्थडे स्पेशल: टीवी रियलिटी शो से करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान बने जाने-माने अभिनेता 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले रिलीज हुई खुराना की फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो बधाई हो’ फिल्म ने पहले दिन 7.27 करोड़, ‘आर्टिकल 15’ ने 5.02 करोड़, ‘अंधाधुन’ ने 2.70 करोड़, ‘शुभ मंगल सावधान’ ने 2.71 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि ‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म पहले दिन 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

Related Post

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख से बोलीं-अब तक की सुरक्षा के लिए धन्यवाद

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखा है। उन्होंने अब तक…
सारा अली खान

सारा अली खान बोलीं- मैं चाहती हूं कि मेरा काम ही बोले,इसलिए चुप रहती हूं

Posted by - February 16, 2020 0
मुंबई। फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वालीं सारा अली खान बड़ी ही बेबाकी से खुलकर बात की…
काजोल की बेटी नीसा

बेटी नीसा की ट्रोलिंग पर मां काजोल का जबरदस्त जवाब, कहा- ‘भगवान का शुक्र है’

Posted by - March 10, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड दुनिया की सुपरहिट्स जोड़ियों में से अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल भी एक माने जाते हैं।…