Ganesh Chaturthi 2019: इस तरह करें गणपति जी की पूजा, मनोकामना होगी पूर्ण

933 0

लखनऊ डेस्क। 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ गणपति की आराधना का उत्सव देश भर में आरंभ हो जाएगा। प्रत्येक शुभ कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती अनिवार्य बताई गयी है। गणेश जी को बुध का कारक देव माना जाता है, इसीलिए बुधवार को भगवान गणेश का वार माना जाता है।

ये भी पढ़ें :-Ganesh Chaturthi 2019: 15 मिनट में घर पर बनाए स्वादिष्ट मोदक, भगवान गणेश को भोग लगाकर करें खुश 

आपको बता दें गणेश भगवान की पूजा विधि प्रात: काल स्नान ध्यान आदि से शुद्ध होकर सर्वप्रथम ताम्र पत्र के श्री गणेश यन्त्र को साफ मिट्टी, नमक, निम्बू से अच्छे से साफ किया जाए। पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की और मुख कर के आसान पर विराजमान हो कर सामने श्री गणेश यन्त्र की स्थापना करें। शुद्ध आसन में बैठकर सभी पूजन सामग्री को एकत्रित कर पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि गणेश भगवान को समर्पित कर, इनकी आरती की जाती है। अंत में भगवान गणेश जी का स्मरण कर ‘ऊँ गं गणपतये नम:’ का 108 नाम मंत्र का जाप करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :-गणेश चतुर्थी पर जानें गोबर गणेश का मंदिर, क्या है इसका इतिहास 

जानकारी के मुताबिक इस दिन भगवान की पूजा सच्चे मन से करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन पूजा करने से वह भी शांत हो जाता है।

 

Related Post

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक  मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।  किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम…
राज्यसभा चुनाव

कोरोना वायरस ने राज्यसभा चुनाव पर लगाई ब्रेक, 26 मार्च को होना था मतदान

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप काे देखते हुये राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित कर…