प्रियंका चोपड़ा की सरेआम अमेरिकी महिला ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल

946 0

बॉलीवुड डेस्क। दुनियाभर में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अमेरिकी फैंस को भारतीय फैंस से ज्यादा सभ्य बताया था इसके बाद लोग उनसे काफी नाराज हो गए थे। हाल ही में एक अमेरिकी महिला ने प्रियंका की बेइज्जती कर दी।

ये भी पढ़ें :-लव सेक्स और धोखा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार आज मना रहे अपना 34वां जन्मदिन 

आपको बता दें सोशल मीडिया एक अमेरिकी महिला का वीडियो वारयल हो रहा है। उसने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो वो महिला एक मैगजीन को कचरे के डिब्बे में फेंकती नजर आ रही है। इस मैग्जीन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा की फोटो छपी हुई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए महिला ने लिखा, ‘यह पत्रिका आज मेरे घर पर आई, मैंने सोचा कि इसे रीसाइक्लिंग के बजाय अगर मैं इसे फेंक देती हूं तो यह सबसे अच्छा होगा।’

ये भी पढ़ें :-साहो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, बनी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों सोशल मीडिया पर निक जोनस की एक तस्वीर का यूजर्स ने मजाक उड़ाया था। इस तस्वीर में निक अकेले नजर आ रहे थे। यूजर्स तस्वीर पर कमेंट करके पूछ रहे थे कि प्रियंका कहां हैं? इसके जवाब में प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी।

 

 

Related Post

पीएम मोदी

बंगाल में ममता पर गरजे पीएम मोदी, बोले – पाकिस्तान से बदला लेने पर दीदी को हो रहा था दर्द

Posted by - April 3, 2019 0
पश्चिम बंगाल। सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग टीएमसी…
अवोकेडो का करें सेवन

रिसर्च: मधुमेह से बचाव के लिए अवोकेडो का करें सेवन, अन्य बीमारियों में हैं लाभप्रद

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। मधुमेह और हृदय रोग जैसी कई जानलेवा बीमारियों से बचना चाहते हैं। तो अपने आहार में एवोकाडो को…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।