बरसात के मौसम में खानपान में लाएं ये बदलाव, होगा वजन कम

1051 0

लखनऊ डेस्क। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलती है, वहीं लोगों के दिलों में एक खुशी की लहर दौड़ जाती है लेकिन ऐसे में अगर सही तरह का खानपान नही लेंगे तो वजन का बढ़ना तो तय है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही डायट टिप्स दे रहें हैं-

ये भी पढ़ें :-

1-मानसून के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए मौसमी फलों का सेवन फायदेमंद हैं। जामुन, पीच, प्लम, नाशपाती जैसे फलों का सेवन करने से वजन कम होता है। फलों में मौजूद  एंटीऑक्सीडेंट से शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही फाइबर तत्व के होने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

2-गर्मी थोड़ी सी कम होते ही लोग पानी पीना कम कर देते हैं। लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो पानी पीना कम न करें। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके साथ ही तरल पदार्थों का सेवन जरूर करें।

3-बारिश के मौसम में शाम के समय चाय के साथ गर्मागरम पकौड़े या समोसे खाने का दिल तो सबका करता है। लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो आपको इन सबसे दूर रहना चाहिए। आप मानसून में चटपटे कार्न चाट, पीनट चाट या स्प्राउट को थोड़ा टेस्टी और चटपटा बना कर खा सकते हैं।

4-इस मौसम में गर्मागरम चाय पीने का मन कर रहा है तो बेशक पीएं। बस इसको बनाते समय इसमें थोड़ा सा अदरक जरूर डालें। बारिश में गले की खराश या जुकाम होने पर ये चाय पीना फायदेमंद है। आप चाहें तो इसमें काली मिर्च, लौंग, दालचीनी को भी डाल सकती है।

Related Post

अजित पवार

अजित पवार बोले- महाराष्ट्र में लागू होगा दिल्ली का ‘एजुकेशन मॉडल’, केजरीवाल गदगद

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर वोट मांग रही है। आप का…
Supreme Court

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुई सख्त!

Posted by - November 6, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.   दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदुषण की वजह से वहां की हवा सांस लेने के लिए बेहद खतारनाक…
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने पीएम मोदी से CAA, NRC और NPR वापस लेने की मांग

Posted by - January 11, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शनिवार को कोलकाता में राजभवन में मुलाकात…
बॉलीवुड की रामायण में ये साबित होंगे बेहतर पात्र

रामानंद सागर के शो की सीता बोलीं- बॉलीवुड की रामायण में ये साबित होंगे बेहतर पात्र

Posted by - April 4, 2020 0
मुंबई। कोरोनावायरस के खात्मे के लिए पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है। इस दौरान…