बीयर लगा देगी आपकी खूबसूरती में चार चांद, जानें कैसे

868 0

लखनऊ डेस्क। बीयर हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है आपने कई बार लोगों को बीयर पीने से होने वाले फायदों पर बहस करते देखा होगा। ये बहस सालों से चलती आ रही है और आगे भी चलती रहेगी लेकिन आप ये नही जानते हैं कि बीयर खूबसूरती पर चार चांद लगा देती है आइए जानते हैं कैसे-

ये भी पढ़ें :-अगर आप भी हैं सर्दी जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये नुस्खा 

1-अगर आप अपने चेहरे पर दाग धब्बों से परेशान हैं तो इसके लिए एक चम्मच टमाटर के रस में बीयर मिलाएं और इससे अपने चेहरे पर मसाज करें। 5 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से दाग तो दूर होंगे ही साथ ही आपकी स्किन की रंगत भी सुधरने लगेगी।

2-बीयर स्किन के लिए बेहतरीन क्लीन्जर का भी काम करती है। आप चाहे तो एक हफ्ते तक बीयर से फेसवॉश करके देखें। रात को सोते समय बीयर से फेसवॉश करें और चेहरे को वॉश करने के बाद सूखे तौलिए से चेहरे को पोछें। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन पर इसका असर दिखने लगेगा।

3-ग्लोइंग स्किन के लिए एक अंडे की सफेदी में आधा छोटा चम्मच बीयर मिलाकर फेस पर लगाएं। सूखने के बाद फेसवॉश कर लें। आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी और कुछ ही दिन में आपकी स्किन पर ग्लो नजर आने लगेगा।

4-अगर आपको सनबर्न या टैनिंग है तो इसके लिए आप दो चम्मच पपीते के पेस्ट में बीयर मिलाएं और इससे मसाज करें। आपकी टैनिंग दूर होने के साथ स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।

Related Post

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की पीएम मोदी ने की अगवानी, राष्ट्रपति भवन में स्वागत

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। श्रीलंका में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद शुक्रवार को भारत दौरे पर नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पहुंच…
देवेंद्र फड़नवीस

महाराष्ट्र में मेरे पास बहुमत नहीं है, अब मैं इस्तीफा दे रहा हूं : देवेंद्र फड़नवीस

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बहुमत परीक्षण के 24 घंटे पहले ही अपना इस्तीफा देने का ऐलान कर…