नारियल पानी के सेवन से सेहत को पहुंच सकती हानि, जानें कैसे

874 0

लखनऊ डेस्क। नारियल में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और खनिज पदार्थ जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद हैं।गर्मियों के मौसम में खुद को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए नारियल पानी एक अच्छा स्त्रोत है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। एक नारियल में लगभग 200 से 250 मिलिलीटर पानी होता है।नारियल में वसा की मात्रा बिल्कुल न के बराबर होती है और कॉलेस्ट्राल भी नहीं होता है। इसलिए ह्रदय रोगियों और मोटापे के शिकार लोगों के लिए ये वरदान है।

ये भी पढ़ें :-बादाम सेहत के जितना है फायदेमंद, उतना ही इन बिमारियों के लिए है जहर के सामान

नारियल पानी पीने के क्या लाभ और हानियां हैं?

1-गुर्दे की पथरी में नारियल का पानी बहुत फायदेमंद होता है। पथरी में तरल पदार्थों के अधिक सेवन से पथरी मूत्र के रास्ते निकल जाती है। नारियल का पानी पथरी के क्रिस्टल गलाने में मदद करता है। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। नारियल के पानी का फेस पैक में प्रयोग करके दाग धब्बों को दूर किया जाता है।

2-नारियल का पानी पीने से कुछ नुकसान भी हो सकता है। किसी को ज्यादा थकान या कमजोरी रहती हो तो उसे नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में उसके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है और व​ह ज्यादा कमजोरी महसूस करने लगता है।

3-नारियल पानी का सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। शुगर के मरीजों में इन्सुलिन कम हो जाता है। इसके सेवन से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा सही बनी रहती है, लेकिन नारियल पानी का सेवन करते समय शुगर के मरीजों को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

 

Related Post

कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम

बोइंग 787 की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम बोलीं- देश पहले, परिवार बाद में

Posted by - July 7, 2020 0
नई दिल्ली। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम पिछले चार महीने से कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया…

जन्नत के नाम पर बच्चों को मरवाते हैं ये लोग – राज्यपाल मलिक

Posted by - October 22, 2019 0
जम्मू कश्मीर। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने हालिया बयान में नेताओं पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा यहां जितने समाज, धर्म,…

अनुष्का कॉमिक टाइमिंग हमेशा की तरह इस बार भी बिल्कुल लाजवाब, जल्द ही परदे पर आएंगी नजर

Posted by - September 1, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म जीरो के बाद से परदे पर मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को देखने की उनके फैंस की बेताबी…