CM Bhajanlal Sharma

लोकसभा चुनाव में सभी पच्चीस सीटों पर कमल खिलाकर राजस्थान रचेगा इतिहास: सीएम भजनलाल

318 0

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं का साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिलेगा और राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शुक्रवार को यहां चुनाव प्रबंधन समिति, लोकसभा कलस्टर प्रभारी एवं संयोजकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करता है। इसलिए संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जोड़ने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा “भाजपा की ओर से जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उस जिम्मेदारी का निर्वाहन समर्पित भाव से करें। हम सब सामान्य कार्यकर्ता है, जनता ने भाजपा पर भरोसा किया और मोदी जी की गारंटी में विश्वास कर हमें सेवा का अवसर दिया है। इस लिए हमें सामान्य कार्यकर्ता का भाव अपने में बनाए रखते हुए जनता के बीच जाना चाहिए।”

इस अवसर पर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कोई भी मतदाता हमारे संपर्क से अछूता ना रहे, जिसके पास हम मोदी सरकार का काम और भाजपा की नीतियों को लेकर ना पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। गरीब को मान मिला है, समाज के वंचित को अधिकार मिला है। इसके कारण पूरे देश में भाजपा और श्री मोदी के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है। हमें लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है ताकि राजस्थान सभी सीटों पर जीत की हैट्रिक बना सकें।

भारतीय संविधान को मजबूत करने में लोकतंत्र सेनानियों का अहम योगदान: सीएम भजनलाल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है। यह वह टीम है जिसने तीन महीने पहले ही राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का काम किया। जिसके कारण आज राजस्थान की जनता राहत महसूस कर रही है।

डा जोशी ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हम जनता के मोदी पर विश्वास को भाजपा की 25 की 25 सीटों पर जीत में बदलेंगे। श्री मोदी की रीति और नीति के चलते इस बार भाजपा 400 पार के लक्ष्य को अर्जित करेगी। इसमें राजस्थान का प्रत्येक मतदाता अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएंगा।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया भी मौजूद थे।

Related Post

CM Dhami

बद्रीनाथ उपचुनाव: मुख्यमंत्री धामी ने राजेन्द्र भंडारी के पक्ष में वोट की अपील की

Posted by - July 7, 2024 0
जोशीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को तपोवन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से…
Soma

सरकारी योजना से गांव की बेटी बनी सफल उद्यमी, सोमा ने गुड़ उद्योग से बदली तकदीर

Posted by - March 24, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) में महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और नारी स्वावलंबन का सपना अब…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत खेल जगत में नई ऊँचाइयों को छू रहा है: मुख्यमंत्री

Posted by - February 18, 2026 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह…