CM Dhami

गोरलचौड़ मैदान में होलियारों संग झूमे मुख्यमंत्री धामी

339 0

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में होली मिलन (Holi Milan) कार्यक्रम में शिरकत की। चंपावत चाराल, बिस्ज्यूला, लोहाघाट आदि क्षेत्रों से आए होली दल के साथ मुख्यमंत्री ने होली गायन भी किया।

होली मिलन कार्यक्रम में प्रसिद्ध रंग कर्मी भैरव दत्त राय, जीवन मेहता, कैलाश बगोली, प्रकाश राय, योगेश खर्कवाल, गंगा खाती, विक्रम खाती सहित बड़ी संख्या में होल्यारों ने खड़ी होली का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

हरि धरें मुकुट खेलें होली, महाराजा हरीश चंद्र भये दानी, आब आगो रंगीलो चैता, ला मेरी साड़ी मैं जानू मैता, अच्छ हां रे गिरधर राज भयो कंसासुर को, मथुरा पड़ गई रार गिरधर राज भयो कंसासुर-सहित कई होली गीत गाये गए।

होली का आनंद लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने इससे पूर्व गोरलचौड़ मैदान में चंपावत जिले की दोनों चंपावत और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों से वार्ता कर लोकसभा चुनाव में रिकार्ड वोटों से भाजपा को विजय बनाने के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि करिश्माई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की प्रमुख शक्ति बनाने के लिए दमदार विजय जरूरी है। विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी जमीन तक पहुंचाने, बूथों पर चुनाव प्रबंधन सहित कई टिप्स दिए गए।

सीएम धामी का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, चंपावत विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजन एडवोकेट शंकर पांडे, प्रभारी मोहित पाठक,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,राजू बिष्ट, पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, सुभाष बगौली, सतीश पांडे, मुकेश मेहराना, श्याम नारायण पांडे आदि मौजूद थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था: विष्णु देव साय

Posted by - April 27, 2024 0
रायपुर/वाड्रफनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने शनिवार को बलरामपुर के वाड्रफनगर में चुनावी सभा ली। जहां…
jaya bacchan in Bangal

ममता बनर्जी अकेले ही सभी अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं : जया बच्चन 

Posted by - April 5, 2021 0
कोलकाता। हाईप्रोफाइल टॉलीगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला टीएमसी प्रत्‍याशी अरूप विश्वास से है। जया बच्‍चन टीएमसी…

बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने लगाया भाजपा नेता पर आरोप

Posted by - July 13, 2021 0
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा एवं टीएमसी में जारी हिंसक झड़प कम होने का नाम नहीं…
CM Vishnu Dev Sai

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

Posted by - March 5, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के…