CM Dhami

देवभूमि की मिट्टी और पानी देव प्रसाद के समान: मुख्यमंत्री धामी

353 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि की मिट्टी और पानी देव प्रसाद के समान हैं। बुधवार को देहरादून में डेस्टिनेशन वेडिंग विषय पर प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ उन्होंने वर्चुअल संवाद किया।

डेस्टिनेशन वेडिंग विषय पर आयोजित इस वर्चुअली संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए जो सुझाव मिलेंगे, उस पर अवश्य काम करेंगे। दिसंबर 2023 में आयोजित इंवेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने पर चर्चा की थी।

देश के 40 स्थानों से देवभूमि के लिए हवाई सेवा

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, मसूरी के साथ रामनगर, ऋषिकेश, चकराता जैसे कई ऐसे स्थान हैं, जहां डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा दिया जा सकता है। सरकार इस पर काम भी कर रही है। प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय प्रतिभावान खिलाड़ियों को कल करेंगे पुरस्कृत

इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए हवाई, रेल सुविधा को विकसित किया जा रहा है। आज देश के 40 स्थानों से सीधे प्रदेश के लिए हवाई सेवा चल रही हैं।

उत्तराखंड में प्री वेडिंग शूट के लिए भी कई रमणीय स्थान

दिल्ली-एनसीआर से दूरी एलिवेटेड रोड बनने के बाद महज ढाई घंटे की रह जाएगी। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। प्रदेश में प्री वेडिंग शूट के लिए भी कई रमणीय स्थान हैं। उत्तराखंड में हर जगह एक नया डेस्टिनेशन है। ऐसे में सुझाव महत्वपूर्ण हैं, जिन पर सरकार जोर-शोर से काम करेगी।

Related Post

CM Vishnudev participated in the state level traditional Vaidya conference.

हमारे देश की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति है वैद्य परंपरा मुख्यमंत्री विष्णु:

Posted by - October 9, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय…
ज्येष्ठ माह का पहला मंगल

ज्येष्ठ माह के पहले मंगल पर मंदिर व सड़कें रहीं वीरान, न जयकारे गूंजे और न हुआ भंडारा

Posted by - May 12, 2020 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर आज हनुमान मंदिर में न…
Historic MoU between ITBP and Uttarakhand Government

सीमांत गांवों के लिए ‘स्वस्थ सीमा अभियान’, आईटीबीपी–राज्य सरकार में ऐतिहासिक एमओयू

Posted by - January 15, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड शासन एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस…
CM Nayab Singh

जर्मनी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं व ऑटोमोबाइल में उद्योग बढ़ाएगा हरियाणा

Posted by - August 3, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा एवं जर्मनी आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं व ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे।…
CM Dhami met Rajnath Singh

मुख्यमंत्री धामी ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

Posted by - July 1, 2023 0
नई दिल्ली/देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath SIngh) से शिष्टाचार…